लिनोवो जल्द लांच करेगा नया लीपैड स्लेट

कंप्यूटर डिवाइसेज की अपार सफलता के बाद लिनोवो अब टैबलेट बाजार की ओर अपना रूख करने में लगी हुई है। लिनोवो ने फोन और टैबलेट को ध्यान में रखते हुए नया फोनब्लेट नाम से एक ऐसा टैबलेट लांच करने पर विचार कर रही है जो टैबलेट और फोन दोनों की जरूरतों को पूरा करे। एंड्राएड जिंजरब्रेड से लैस स्मार्टफोन के साथ लिनोवो जल्द लिपैड स्लेट नाम से 3 नई डिवाइस भी पेश करेगी।
लीपैड S2005, लीपैड S2007 और लीपैड S2010 नाम के तीनों स्लैटों के बारे में लिनोवो ने अभी ज्यादा जानकारी का खुलासा नहीं किया है। मगर सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लिनोवो लीपैड में 5 इंच स्क्रीन के साथ एलटीपीएस टच डिस्प्ले दिया गया है। जिसमें 178 डिग्री एंडल से भी साफ तस्वीरें देखी जा सकती हैं। मगर लिनोवो के पहले लीपैड S2005 में अच्छे लुक और ग्लासी स्क्रीन के बावजूद डब्लूवीजीए (WVGA) सपोर्ट दिया गया है।
भारतीय टैबलेट लवर्स के लिए लीपैड S2005 को न पसंद करने का यह एक बड़ा कारण बन सकता है। लीपैड S2005 में पावर के लिए 1.2 गीगा हर्ट का स्कार्पियन ड्यूलकोर प्रोसेसर दिया गया है, आकार के हिसाब से फोनब्लेट 9.95 एमएम पतला है वहीं दूसरी ओर 1 जीबी का मैमोरी स्पेस भी कुछ खास नहीं है जबकि आजकल कंपनियां ज्यादा से ज्यादा मैमोरी स्पेस देनें की कोशिश कर रहीं है। फोनब्लैट में 5 मेगापिक्सल का कैमरा काफी कूल है जो 1080 पिक्सल क्वालिटी की हाईडेफिनेशन वीडियो रिकार्डिंग करता है।
लीपैड S2007 और लीपैड S2010 टैबलेट में दिए गए फीचर अच्छे है जो भारतीय उपभोक्ताओं को अपनी ओर आकर्षित करेंगे। 1.5 गीगा हर्ट के ड्यूल कोर स्कार्पियन प्रोसेसर की वजह से यह फास्ट परफार्मेंस प्रोवाइड करते है इनमें लगा प्रोसेसर 1.5 गीगा हर्ट की स्पीड से काम करता है। 9.7 एमएम लम्बे जीपैड S2007 में 3780 एमएएच की बैटरी दी गई है। वहीं दूसरी ओंर S2010 लीपैड S2007 के मुकाबले (9.9 एमएम) थोड़ा मोटा है।
लीपैड S2007 में 7 इंच और लीपैड S2010 में 10 इंच की स्क्रीन दी गई है। दोनों पैड में आईपीएस डिस्प्ले दिया गया है 1280 x 800 पिक्सल को सपोर्ट करता है। लिनोवो ने अभी अपने टैब की लाचिंग के बारे में कोई जानकारी नहीं दी हैं। मगर कंपनी अपने लीपैड से बड़े पीसी निर्माताओं को कड़ी टक्कर देने पर विचर कर रही है।


Click it and Unblock the Notifications








