Home
Computer

क्‍या माइक्रोमैक्‍स फन बुक प्रो से ज्‍यादा बेहतर है जेन मोबाइल अल्‍ट्राबुक ए100 टैबलेट

क्‍या माइक्रोमैक्‍स फन बुक प्रो से ज्‍यादा बेहतर है जेन मोबाइल अल्‍ट्राबुक ए100 टैबलेट

एंड्रॉएड टैबलेट की रेंज में बाजार में दो बजट टैबलेट उपलब्‍ध है माइक्रोमैक्‍स का फनबुक प्रो और जेन मोबाइल अल्‍ट्राटैब ए100, भारत मेंहंगे टैबलेटों के साथ बजट टैबलेट की मांग हमेशा बनी रहती है। लेकिन कम कीमत के अलावा टैबलेट के फीचरों पर पर भी नजर डालनी चाहिए। तो आइए जानते हैं दोनों टैबलेटों में दिए गए फीचरों के बारे में,

Read in English 

आकार

फनबुक प्रो के साइज के बारे में कंपनी ने कोई भी जानकारी अपनी साइट में नहीं दी है लेकिन अल्‍ट्राटैब ए100 का आकार 181.5 x 121 x 10.5 एमएम और भार 295 ग्राम है।

डिस्‍प्‍ले

फनबुक प्रो में 10.1 इंच का डिस्‍प्‍ले दिया गया है जो 1024 x 600 पिक्‍सल रेज्‍यूलूशन को सपोर्ट करता है। जिसके मुकाबले अल्‍ट्राटैब में 7 इंच की डिस्‍प्‍ले मौजूद है जो 480 x 800 रेज्‍यूलूशन को सपोर्ट करता है। यानी फनबुक प्रो का डिस्‍प्‍ले यूजर को ज्‍यादा बेहत पिक्‍चर क्‍वलिटी देता है

ऑपरेटिंग सिस्‍टम

दोनों एंड्रॉयड टैबलेट में 4.0.3 आईस्‍क्रीम सैंडविच ओसस दिया गया है जो यूजर को एक जैसा इंटरफेस प्रोवाइड करता है।

प्रोसेसर

फनबुक प्रो और अल्‍ट्राटैब 100 में 1.2 गीगाहर्ट का प्रोसेसर दिया गया है जो बजट टैबलेट के हिसाब से सही है।

कैमरा

फनबुक प्रो में 0.3 मेगापिक्‍सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है जिसके मुकाबले अल्‍ट्राटैब ए100 में 1.3 मेगापिक्‍सल फ्रंट कैमरा दिया या है जिससे वीडियो कॉलिंग के दौरान बेहतर पिक्‍चर क्‍वालिटी मिलती है।

स्‍टोरेज

फनबुक प्रो में 8 जीबी फ्लैश मैमोरी के साथ 1 जीबी रैम दी गई है, वहीं दूसरी ओंर अल्‍ट्राटैब ए100 में 4 जीबी इंटनल मैमोरी और 512 एमबी रैम मौजूद है। दोनों टैबलेट मॉडलों में मैमोरी एक्‍पेंड करने के लिए माइक्रोएसडी कार्ड स्‍लॉट की सुविधा मौजूद है। जिससे यूजर 32 जीबी तक मैमोरी एक्‍पेंड कर सकता है।

कनेक्‍टीविटी

दोनो टैबलेट मॉडलों में वाईफाई, 3जी डॉगल सपोर्ट और ब्‍लूटूथ की सुविधा मौजूद है।

बैटरी

फनबुक प्रो में 5,600 एमएएच की लियॉन बैटरी दी गई है जबकि अल्‍ट्राबुक A100 में 2,800 एमएएच बैटरी इनबिल्‍ड है।

कीमत

कीमत की बात करें तो इस समय फनबुक प्रो 9,999 रुपए में मिल रहा है जिसके मुकाबले अल्‍ट्राटैब ए100 की कीमत 6,199 रुपए है जो फनबुक प्रो से काफी कम है।पढ़ें: आईफोन 5 और नोकिया ल्‍यूमिया 920 में कौन होगा विजेता

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X