सोनी ने लांच किया कम कीमत में ड्यूल कोर लैपटॉप

सोनी ने अपनी लैपटॉप सीरीज को पॉपुलर करने के लिए कई प्रोसेसर और डिजाइन में काफी फेरबदल किए। सोनी की वॉयो सीरीज को लोगों ने पसंद भी किया और आने वाले समय में सोनी इस सीरीज के अंतर्गत कई लैपटॉप लांच करने पर विचार कर रही है।
सोनी ने हाल ही में अपनी वॉयो सीरीज के अंतर्गत सोनी वॉयो VPCEL25EN/B ड्यूल कोर लैपटॉप लांच किया है जिसमें यूजरों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए हाई परफार्मेंस और यूजर रिलायबिल्टी दी गई है। सबसे पहले आइए नजर डालते है सोनी वॉयो VPCEL25EN/B ड्यूल कोर लैपटॉप में दिए गए फीचरों पर
- एएमडी ड्यूल कोर प्रोसेसर
- एएमडी ग्राफिक कार्ड
- 15.5 इंच डिस्प्ले
- 2 जीबी रैम
- 500 जीबी हार्ड डिस्क
- वाईफाई
- ब्लूटूथ
- इंटल को हाईडेफिनेशन ऑडियो
सोनी वॉयो के नए लैपटॉप की डिजाइन में कुछ खास अंतर नहीं है, हां लैपटॉप के कवर में दिए गए कुछ ग्राफ्रिक बदलावों की वजह से लैपटॉप का कवर लुक अच्छा लगता है। लैपटॉप का पूरा भार 2.7 किलो है जो थोड़ा भारी है। लैपटॉप के इनपुट ऑप्शन में फुल क्वार्टी की बोर्ड के साथ मल्टी गैशचर टच पैड दिया गया है। इसके अलावा टच पैड में दो बटन भी दी गईं है।
लैपटॉप में दी गई 15.6 इंच की टीएफटी स्क्रीन 1366 x 768 पिक्सल रेज्यूलूशन को सपोर्ट करती है। इसके अलावा स्क्रीन में लिड बैकलाइट सपोर्ट भी दिया गया है जिसकी वजह से स्क्रीन में पिक्चर और वीडियो क्वालिटी का कोई जवाब नहीं। अगर पावर की बात करें तो सोनी के नए वॉयो सीरीज लैपटॉप में एएमडी का ई 450 ड्यूल कोर प्रोसेसर दिया गया है। इसके इलावा अच्छे ग्राफिक सपोर्ट के लिए लैपटॉप में एएमडी का A50M FCH चिपसेट भी इनबिल्ड है।
अगर आप अपने दोस्तों से वीडियो चैटिंग करना चाहते है तो लैपटॉप में 0.3 मेगापिक्सल का वेब कैमरा मौजूद है। अन्य फीचरों में 4 यूएसबी पोर्ट, एचडीएमआई पोर्ट, वाईफाई, ब्लूटूथ जैसे शानदार ऑप्शन का लाभ यूजर उठा सकता है। अगर आपको बजट कम है तो कोई बात नहीं सोनी वॉयो VPCEL25EN/B लैपटॉप की कीमत भी ज्यादा नहीं है जी हां सोनी ने अपना नया लैपटॉप मात्र 25, 900 रूपए में लांच किया है जो भारतीय उपभोक्ताओं को जरूर पसंद आएगा।


Click it and Unblock the Notifications