5,990 रुपए में क्यों खरीदें क्रोमा CRXT1075 टैबलेट?

टाटा ग्रुप की इलेक्ट्रॉनिक रीटेल चेन क्रोमा ने भी माइक्रोमैक्स, कार्बन के बजट टैबलेट से टक्कर लेने के लिए नया CRXT1075 टैबलेट लांच करने वाली है । अब सबसे बड़ा सवाल उठता है क्या 5,990 रुपए में CRXT1075 को लेना सही है क्योंकि जहां एक तरफ माइक्रोमैक्स, कार्बन के अलावा बाजार में हमे कई दूसरे टैबलेटों के विकल्प मिल रहें हैं वहीं क्रोमा का ये पहला टैबलेट है। वैस हम आपको बता दें क्रोमा की ऑनलाइन साइट में CRXT1075 टैबलेट आउट ऑफ स्टॉक दिखा रहा है।
पढ़ें: बीएसएनएल ने लांच किया 6,999 रुपए में एंड्रॉयड टैबलेट
क्रोमा CRXT1075 में दिए गए पांच बेहतरीन फीचर
स्क्रीन
क्रोमा टैबलेट में 7 इंच की स्क्रीन दी गई है जो 800 x 480 रेज्यूलूशन को सपोर्ट करती है। अगर 5,990 रुपए में बाजार में मौजूद दूसरे टैबलेटों में नजर डालें तो विक्डलीक वैमी नोट में भी 7 इंच की स्क्रीन मौजूद है जो 800 x 480 रेज्यूलूशन सपोर्ट करती है लेकिन विक्डलीक की कीमत 6,499 रुपए है।
प्रोसेसर और मैमोरी
क्रोमा के नए टैबलेट में 1 गीगाहर्ट का एआरएम कार्टेक्स ए8 प्रोसेसर दिया गया है साथ में 4 जीबी इंटरनल मैमोरी, 512 एमबी रैम और माइक्रोएसडी कार्ड की सुविधा मौजूद है जिससे आप 32 जीबी तक मैमोरी एक्पेंड कर सकते हैं।
ऑपरेटिंग सिस्टम
ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में क्रोमा का टैबलेट सबकी छुट्टी कर देगा क्योंकि इसमें लेटेस्ट जैली बीन ओएस दिया गया है जो इस समय इस रेंज के किसी भी टैबलेट में उपलब्ध नहीं है।
कैमरा
5,990 रुपए में क्रोमा टैबलेट में आपको 2 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मिलता है जिसकी मदद से आप वीडियो कॉलिंग कर सकते हैं लेकिन रियर कैमरा नदारद है।
बैटरी
CRXT1075 टैब में 3,000 एमएएच की लियॉन बैटरी दी गई है जो 168 घंटे का स्टैंडबॉय टाइम देती है जो इसे कीमत में किसी दूसरे टैबलेट में नहीं आपको नहीं मिलेगा।
दूसरे फीचर
इसके अलावा क्रोमा के नए टैब में डाक्यूमेंट व्यूवर, कलेंडर, क्लॉक, एंग्री बर्ड, वॉयस सर्च, जीमेल जैसे फीचर मौजूद है।
कीमत- 5,990 रुपए
पढ़ें: आईबॉल ने लांच किया 14,999 रुपए में ड्युल कोर पॉवर एंड्रॉयड टैबलेट


Click it and Unblock the Notifications








