Home
Computer

आकाश को बनाने वाली डेटाविंड ने लांच किए दो नए बजट टैबलेट

आकाश को बनाने वाली डेटाविंड ने लांच किए दो नए बजट टैबलेट


विश्व का सबसे सस्ता टैबलेट आकाश बनाने वाली कंपनी डाटाविंड ने भारतीय उपभोक्‍ताओं के लिए नया टैबलेट बाजार में उतारा है। भारत में कनाडा के उच्चायुक्त स्टीवर्ट बेक ने नए टैबलेट को लांच किया। हम आपको बता दें डाटाविंड कंपनी कनाडा में पंजीकृत कंपनी है और इसका मुख्यालय ब्रिटेन में है।

कंपनी के सीईओ सुनील सिंह तुली भारत के ही रहने वाले हैं इससे पहले डेटा विंड ने विश्व का सबसे सस्ता टैबलेट आकाश बनाकर पूरी दुनिया को चौंका दिया था। कंपनी ने यूबीसलेट के दो मॉडल यूबीसलेट-7 तथा यूबीसलेट-7 सी को 2,999 रुपए तथा 3,999 रुपए में लांच किया है।

टैबलेट की तकनीकी फीचरों पर नजर डालें तो दोनों मॉडलों में जीपीआरएस तथा वाईफाई की सुविधा दी गई है। देखने में यह आकाश 2 की तरह लगते हैं। लाचिंग के मौके पर बेक ने कहा कि यह दुनिया का सबसे महत्वपूर्ण उत्पाद है जो ग्राहकों के लिए आकाश का उन्‍नत संस्करण है।

यूबीस्‍लेट 7 और यूबीस्‍लेट 7 सी को पूरी तरह से कनाडा की कंपनी ने डिजाइन किया है मगर इसे भारतीय उपभोक्‍ताओं को ध्‍यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है। कंपनी के अनुसार यूबीसलेट-7 की आपूर्ति तो होने लगी है पर यूबीलेट-7 सी की आपूर्ति मई के आखिरी तक होगी।

यूबीस्‍लेट 7 में जहां 2 जीबी की मैमोरी दी गई है वहीं यूबीस्‍लेट 7सी में 4 जीबी मैमोरी ऑप्‍शस उपलब्‍ध है। टैबलेट की सबसे खास बात है दोनों मॉडलों में नेट सर्फिंग के साथ-साथ फोन कालिंग भी कर सकते है।

कीमत

यूबीस्‍लेट 7- 2,999 रुपए

यूबीस्‍लेट 7 सी - 3,999 रुपएहोम और ऑफिस दोनों के लिए बेहतर है एचपी का नया लैपटॉप

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X