7,000 रुपये सस्ता मिल रहा iPhone 16e! जल्दी उठा लें मौके का फायदा; फिर नहीं मिलेगी डील
अगर आप नया iPhone खरीदने का मन बना रहे हैं और साथ ही कुछ पैसे भी बचाना चाहते हैं, तो ये समय आपके लिए परफेक्ट है। देश के प्रमुख इलेक्ट्रॉनिक्स रिटेलर्स में से एक Vijay Sales ने iPhone 16e पर शानदार छूट की पेशकश की है। ग्राहक इस स्मार्टफोन को 7,000 रुपये तक की छूट के साथ खरीद सकते हैं।
फोन आईफोन 16 लाइनअप का सबसे किफायती मॉडल है। इसमें एपल इंटेलिजेंस फीचर्स दिए गए हैं, साथ में पावरफुल चिपसेट मिलता है। आमतौर पर नए iPhone मॉडल्स पर इस तरह की डील्स कम ही देखने को मिलती हैं। ऐसे में यह ऑफर उन लोगों के लिए एक सुनहरा मौका है, जो iPhone खरीदने की योजना बना रहे हैं।

क्या है ऑफर?
एपल iPhone 16e को भारत में 59,900 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था, लेकिन फिलहाल यह विजय सेल्स की वेबसाइट पर 56,900 रुपये में बिक्री के लिए लिस्टेड है। यानी ग्राहक को सीधे 3,000 रुपये की छूट मिल रही है।
इसके अलावा अगर आप ICICI Bank, एक्सिस बैंक या कोटक बैंक के क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करते हैं, तो अतिरिक्त 4,000 रुपये की छूट भी मिल सकती है। वहीं, HDFC Bank के क्रेडिट/डेबिट कार्ड से EMI पर खरीदने पर 3,500 की छूट का फायदा मिलेगा।
iPhone 16e के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स
iPhone 16e में 6.1 इंच का OLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 60Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। यह एलुमिनियम बॉडी डिजाइन के साथ आता है और Face ID को सपोर्ट करता है। डिवाइस में एपल का लेटेस्ट A18 चिपसेट लगा है। इसमें 8GB रैम दी गई है। यह Apple की नई AI फीचर्स को भी सपोर्ट करता है।
कैमरा की बात करें तो, इसमें 48MP का मेन कैमरा दिया गया है, जो 2x ऑप्टिकल जूम को सपोर्ट करता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 12MP का फ्रंट कैमरा भी मौजूद है। फोन में आपको कई AI-बेस्ड फीचर्स जैसे इमेज क्लीनअप टूल, इमेज प्लेग्राउंड, चैटजीपीटी इंटीग्रेशन और राइटिंग टूल्स भी मिलते हैं। इसके अलावा, यह डिवाइस USB-C पोर्ट और IP68 वाटर-रेसिस्टेंट सर्टिफिकेशन के साथ आता है।
कब और कहां से खरीदें?
iPhone 16e की यह डील केवल Vijay Sales की वेबसाइट पर उपलब्ध है और लिमिटेड समय के लिए है। अगर आप एक नया और पावरफुल iPhone लेना चाहते हैं, तो ये डील आपके लिए एक शानदार मौका हो सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








