Apple MacBook Air M2 पर मिल रहा 25,000 रुपये तक डिस्काउंट; यहां चेक करें डील्स और ऑफर्स
Apple MacBook Air M2 Discount: एपल का MacBook लैपटॉप मार्केट में काफी फेमस और बड़ा नाम है, लेकिन हर कोई इसे नहीं खरीद पाता क्योंकि ये काफी महंगे होते हैं। ऐसे में अगर आप अपने लिए MacBook खरीदने की इच्छा रखते हैं तो आपके पास बड़ा मौका है, क्योंकि फ्लिपकार्ट इस डिवाइस पर बंपर डिस्काउंट ऑफर कर रहा है।
ये आपके लिए एक सही मौका है, जब आप अपने लैपटॉप को अपग्रेड कर सकते हैं, तो अब खरीदारी करने का सबसे सही समय हो सकता है। Flipkart Apple MacBook Air M2 पर बड़ी छूट दे रहा है, जो इसे कम कीमत पर एक शक्तिशाली और प्रीमियम लैपटॉप पाने की चाहत रखने वाले किसी भी व्यक्ति के लिए एक आकर्षक सौदा बनाता है। अतिरिक्त बैंक ऑफ़र और एक्सचेंज वैल्यू के साथ, आप इस मैकबुक को 50,000 रुपये से कम में खरीद सकते हैं।

MacBook Air M2 पर डिस्काउंट
Flipkart पर MacBook Air M2 (16GB RAM, 256GB SSD) को 77,990 रुपये की कीमत पर लिस्ट किया गया है। हालांकि इसे 99,900 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया था।
ऑफर्स की बात करें तो आप एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड के जरिए इस डिवाइस पर 7,500 रुपये का एक्स्ट्रा डिस्काउंट पा सकते हैं, जिससे इसकी कीमत घटकर 70,490 रुपये रह जाती है।
इसके अलावा Flipkart आपको अपने पुराने लैपटॉप को एक्सचेंज करने पर 25,000 रुपये तक की छूट दे रहा है। जिसके बाद आपके डिवाइस की कीमत 45,490 रुपये रह जाएगी। हालांकि एक्सचेंज वैल्यू आपके पुराने लैपटॉप की स्थिति और मॉडल पर निर्भर करती है।
MacBook Air M2 के फीचर्स
डिस्प्ले: Apple के MacBook Air M2 में 13.6 इंच का लिक्विड रेटिना डिस्प्ले है, जो 500 निट्स की ब्राइटनेस देता है।
प्रोसेसर: यह लैपटॉप Apple के M2 चिप पर काम करता है। कंपनी का मानना है कि ये M1 मॉडल से 1.4 गुना फास्ट है और एक बार चार्ज करने पर 18 घंटे तक की बैटरी लाइफ देता है।
डाइमेंशन: इस लैपटॉप का वजन 1.24 किलोग्राम और मोटाई 1.13 सेमी है। अगर आप स्टूडेंट या वर्किंग प्रोफेशनल हैं तो MacBook Air M2 आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है।
अन्य फीचर्स: इसमें 1080p फेसटाइम HD कैमरा, स्पैटियल ऑडियो, तीन-माइक ऐरे, दो थंडरबोल्ट पोर्ट, एक हेडफोन जैक और मैगसेफ 3 चार्जिंग भी है।
कलर ऑप्शन: आप इस डिवाइस को मिडनाइट, सिल्वर, स्पेस ग्रे या स्टारलाइट रंग ऑप्शन में खरीद सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








