सबसे कम दाम में स्मार्टफोन खरीदने का आखिरी मौका, यहां देखें Flipkart की 10 बेहतरीन डील्स
अगर आप भी नया स्मार्टफोन लेने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आपके लिए ये समय एक सुनहरा मौका हो सकता है। जी हां, फ्लिपकार्ट पर बिग दिवाली सेल (Flipkart Big Diwali Sale) में स्मार्टफोन्स पर शानदार ऑफर मिल रहे हैं।
ऐसे में आप अपने पसंदीदा स्मार्टफोन को ऑफर्स का लाभ उठाकर सबसे कम दाम में खरीद सकते हैं।
दरअसल फ्लिपकार्ट बिग दिवाली सेल की शुरूआत 21 अक्टूबर से हो चुकी है।

इस सेल में भी स्मार्टफोन पर शानदार डील्स मिल रही हैं, जो हाल ही में हुई बिग बिलियन डेज सेल के जैसे ही है। हालांकि, फ्लिपकार्ट का दावा है कि, यह बेहद कम कीमत पर स्मार्टफोन खरीदने का आखिरी मौका है।
बता दें, 21 अक्टूबर से शुरू यह सेल 31 अक्टूबर तक चलेगी। जिसमें ग्राहक केवल स्मार्टफोन ही नहीं, बल्कि स्मार्ट टीवी, लैपटॉप, टैबलेट सहित एक्सेसरीज जैसे कई इलेक्ट्रॉनिक्स पर बंपर डिस्काउंट का लाभ ले सकेंगे।
वहीं अगर कस्टमर इस सेल में SBI बैंक कार्ड की मदद से खरीदारी करता है, तो वह 10 प्रतिशत तक के कैशबैक या छूट का भी लाभ ले सकेगा। इसके साथ ही फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक कार्ड का इस्तेमाल करने पर किसी भी ग्राहक को 5 प्रतिशत अन्य अनलिमिटेड कैशबैक का लाभ ऑफर किया जा रहा है।
इन स्मार्टफोन पर पाएं बेहतरीन डील-
Samsung GalaxyS23 FE - सैमसंग के इस प्रीमियम फोन को सेल में 28,999 रुपये शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकता है।
Samsung galaxy S23 5G- सैमसंग के इस फोन को सेल में 40 हजार से भी कम यानी कि, मात्र 37,999 रुपये से बिक्री के लिए उपलब्ध कराया गया है।
Google Pixel 8- गूगल के इस फ्लैगशिप को जिसकी कीमत 75,999 रुपये से शुरू होती है, सेल में मात्र 36,499 रुपये में खरीदने का बेहतरीन मौका मिल रहा है।
Motorola G85 5G- मोटोरोला के बेहतरीन फीचर्स वाले फोन को आप महज 15,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीद सकते हैं। जो इस कीमत में आपको दमदार फीचर्स का एक्सपीरियंस कराएंगे।
CMF Phone 1- इसके अलावा सीएमएफ फोन 1 को कीमत से पूरे 7,500 रुपये की बचत के साथ महज 12,499 रुपये में खरीदने का मौका मिल रहा है।
Vivo T3 5G- वीवो के इस फोन को 7,000 रुपये की छूट के साथ मात्र 15,999 रुपये में खरीदने का आखिरी मौका।
Poco F6 5G- पोको के इस फोन की वैसे तो कीमत 33,999 रुपये है, लेकिन सेल में आप इसें 22,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीद सकेंगे।
Realme 12x 5G को 7,000 रुपये की छूट के साथ, 10,999 रुपये में घर लानें का आखिरी मौका।
Oppo K12x 5G पर भी 6,000 रुपये तक की छूट दी जा रही है, जिसके बाद इस फोन की कीमत 10,999 रुपये है।
जबकि, Realme P2 Pro 5G को 7,000 रुपये की छूट के साथ मात्र 18,999 रुपये में बिक्री के लिए उपलब्ध कराया गया है।


Click it and Unblock the Notifications








