Home
Deal of the day

8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले CMF Phone 2 Pro की सेल शुरू, दमदार फीचर्स के साथ कीमत भी कम

CMF Phone 2 Pro स्मार्टफोन कुछ दिन पहले ही इंडियन मार्केट में लॉन्च किया गया था। इस फोन को CMF Phone 1 के सक्सेसर के तौर पर कंपनी लेकर आई थी। आज 5 मई से इसकी पहली सेल लाइव हो चुकी है।

इसमें परफॉर्मेंस के लिए मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 प्रो प्रोसेसर दिया गया है। पहली सेल में तमाम ऑफर्स मिल रहे हैं। इसकी कीमत कितनी है और इसमें क्या स्पेसिफिकेशन दिए गए हैं। आइए जानते हैं।

CMF Phone 2 Pro की पहली सेल लाइव

CMF Phone 2 Pro सेल डिटेल

लेटेस्ट स्मार्टफोन फ्लिपकार्ट, क्रोमा, विजय सेल्स और रिटेल आउटलेट्स से खरीदा जा सकता है। इसके लिए 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 18,999 रुपये है। हालांकि ऑफर्स के कारण प्रभावी कीमत कम हो जाती है।

अगर HDFC, ICICI, HDFC, SBI या एक्सिस बैंक के कार्ड से पेमेंट करते हैं, तो 1000 रुपये का डिस्काउंट मिल सकता है। जिससे इसकी कीमत 17,999 रुपये हो जाती है। इसमें व्हाइट, लाइट ग्रीन, ब्लैक और ऑरेंज कलर ऑप्शन मिलते हैं।

डील पाने के लिए क्लिक करें

वेरिएंट प्राइस

8+128GB- 18,999 रुपये
8+256GB- 20,999 रुपये

CMF Phone 2 Pro स्पेसिफिकेशन और फीचर्स

डिस्प्ले- स्मार्टफोन में 6.77 इंच 120Hz एमोलेड डिस्प्ले दी गई है। इसका इंस्टेंट टच सैंपलिंग रेट 1000Hz और पीक ब्राइटनेस 3000 निट्स की है। इसे HDR10+ और पांडा ग्लास स्क्रीन प्रोटेक्शन दिया गया है।

प्रोसेसर- फोन में परफॉर्मेंस के लिए 4nm मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 Pro चिपसेट दिया गया है।

कैमरा- रियर पैनल पर EIS के साथ 50-मेगापिक्सल मेन कैमरा, 2x ऑप्टिकल जूम के साथ 50-मेगापिक्सल टेलीफोटो लेंस और 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड सेंसर दिया गया है। सेल्फी के लिए 16-मेगापिक्सल का सेंसर मिल रहा है।

बैटरी और चार्जिंग- इसमें 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 5000mAh की बैटरी दी गई है। इंडियन वेरिएंट में चार्जर बॉक्स में ही मिलता है।

सॉफ्टवेयर- इसमें एंड्रॉइड 15 के साथ Nothing OS 3.2. सॉफ्टवेयर दिया गया है। इसे 3 साल के ओएस अपडेट्स और 6 साल के सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे।

अन्य फीचर्स- इसमें 2TB तक एक्सपेंडेबल स्टोरेज मिलती है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, IP54 रेटिंग, डेडीकेटेड एआई-पावर्ड नोट टेकिंग और ऑडियो सेविंग ऐप दिया गया है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X