Home
Deal of the day

Google Pixel 9 पर मिल रहा 38000 रुपये तक डिस्काउंट; चेक करें ऑफर्स और डील्स

Google Pixel 9 Sale on Flipkart: Apple और Samsung जैसी कंपनी को टक्कर देने के लिए Google ने Pixel फोन को पेश किया है। फिलहाल Google का सबसे लेटेस्ट फ्लैगशिप फोन यानी Google Pixel 9 फ्लिपकार्ट पर डिस्काउंटेड प्राइस पर उपलब्ध है। इस डिवाइस पर प्लेटफॉर्म ने बहुत से ऑफर्स और डिस्काउंट दे रहा है, जिसके बाद इस फोन को आप केवल 34000 रुपये से कम की कीमत में खरीद सकते हैं।

बता दें कि Google Pixel 9 79,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया था। ऐसे में अगर आप एक प्रीमियम फोन का आनंंद लेना चाहते हैं तो Flipkart आपके लिए बेहतरीन डील और ऑफर्स लेकर आया है। आइए इसके बारे में जानते हैं।

38000 रुपये तक सस्ता हुआ Google Pixel 9

Pixel 9 पर मिल रहा डिस्काउंट

यहां हम Google Pixel 9 के 256GB वेरिएंट की बात कर रहे हैं, जिसे फ्लिपकार्ट पर 5000 रुपये के फ्लैट डिस्काउंट के साथ 74,999 रुपये की कीमत पर लिस्ट किया गया है।

इसके अलावा प्लेटफॉर्म HDFC बैंक के क्रेडिट कार्ड यूजर के लिए एक खास ऑफर लेकर आया है, जिसके तहत अगर वे EMI ऑप्शन चुनते हैं तो उनको 7000 रुपये की एक्स्ट्रा छूट मिल जाएगी।

इस ऑफर के बाद फोन की कीमत घटकर 67,999 रुपये हो जाएगी। इसके साथ ही आप उसी कार्ड पर 24 महीने तक की नो-कॉस्ट EMI का फायदा भी पा सकते हैं।

इसके अलावा फ्लिपकार्ट इस डिवाइस पर 38030 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी दे रहा है, जिसके बाद इसकी कीमत और कम हो जाएगी। ऐसे में अगर आप iPhone 15 या सैमसंग गैलेक्सी S सीरीज के डिवाइस को एक्सचेंज करते हैं, तो आपको अच्छी खासी छूट मिल सकती है।

Pixel 9 के फीचर्स

डिस्प्ले: Pixel 9 में 6.3 इंच का फुल-HD+ OLED डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 2,700 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए इसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 प्रोटेक्शन मिलता है।

प्रोसेसर: Pixel 9 Google के Tensor G4 चिप पर काम करता है और Gemini AI फीचर्स के साथ आता है।

बैटरी: इस फोन में आपको 4,700mAh की बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है।

कैमरा: फोटोग्राफी के लिए इस फोन मेंं डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50MP का मुख्य कैमरा, 48MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 10.5MP का सेल्फी कैमरा मिलता है।

ये डिवाइस Android 14 पर काम करता है और कंपनी इसे सात साल के सॉफ्टवेयर और सिक्योरिटी अपडेट के साथ पेश कर रही है। ऐसे में अगर आप अपना फोन अपग्रेड करने की सोच रहे हैं तो ये आपके लिए एक सही मौका हो सकता है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Google Pixel 9 available on discount Flipkart offers price features
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X