Home
Deal of the day

21999 रुपये वाले iQOO Z10 की सेल लाइव, 7300mAh बैटरी और 50MP कैमरे से लैस, AI का मजा भी मिलेग

iQOO ने हाल ही में भारत में अपना नया स्मार्टफोन iQOO Z10 लॉन्च किया था, जो अब आज (16 अप्रैल) दोपहर 12 बजे से बिक्री के लिए उपलब्ध हो गया है। यह फोन देश का पहला ऐसा स्मार्टफोन है जिसमें 7300mAh की बड़ी बैटरी दी गई है।

इसके साथ ही इसमें Snapdragon 7s Gen 3 प्रोसेसर, 32MP सेल्फी कैमरा और Android 15 जैसे कई लेटेस्ट फीचर्स मिलते हैं। फोन इस सेगमेंट में कई कमाल की खूबियां ऑफर कर रहा है। अगर आप इसे खरीदने की तैयारी कर रहे हैं, तो पहले जान इस पर मिल रहे ऑफर्स के बारे में जरूर जान लें।

21999 रुपये वाले iQOO Z10 की सेल लाइव

iQOO Z10 की भारत में कीमत और ऑफर

iQOO Z10 की कीमत भारत में 21,999 रुपये से शुरू होती है। कंपनी ने इसे तीन वेरिएंट्स में लॉन्च किया है।

  • 8GB+128GB - 21,999 रुपये
  • 8GB+ 256GB - 23,999 रुपये
  • 12GB+256GB - 25,999 रुपये

ग्राहकों को चुनिंदा ICICI Bank और SBI कार्ड्स पर 2,000 रुपये तक का इंस्टैंट डिस्काउंट मिल रहा है। इसके अलावा 2,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 6 महीने तक का नो-कॉस्ट EMI ऑप्शन भी दिया जा रहा है। यह फोन Glacier Silver और Stellar Black कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। इसे आप अमेजन और iQOO की ऑफिशियल वेबसाइट से खरीद सकते हैं।

iQOO Z10 के स्पेसिफिकेशन्स

डिस्प्ले- 6.77-इंच का FHD+ एमोलेड पैनल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 5000 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ।

प्रोसेसर- Qualcomm Snapdragon 7s Gen 3 चिपसेट, जिसे LPDDR4X RAM और UFS 2.2 स्टोरेज के साथ पेयर किया गया है।

कैमरा- 50MP का OIS सपोर्ट वाला प्राइमरी कैमरा और 2MP का सेकेंडरी कैमरा पीछे की तरफ। फ्रंट में 32MP का कैमरा मौजूद है जो 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है।

बैटरी- 7300mAh की बड़ी बैटरी, 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ। कंपनी का दावा है कि यह फोन सिर्फ 33 मिनट में 1% से 50% तक चार्ज हो सकता है। एक बार चार्ज करने पर दो दिन की बैकअप देता है।

सॉफ्टवेयर- Android 15 पर बेस्ड Funtouch OS 15 मिलता है। कंपनी ने दो Android अपडेट और तीन साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है।

अन्य प्रमुख फीचर्स

iQOO Z10 में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, IP65 रेटिंग (डस्ट और वाटर रेसिस्टेंस), मिलिट्री-ग्रेड बिल्ड क्वालिटी और कई AI फीचर्स दिए गए हैं। इसमें एआई फोटो इनहान्स, एआई नोट असिस्ट, लाइव टेक्स्ट और गूगल का सर्कल टू सर्च फीचर मिलता है।

iQOO Z10x की बिक्री 22 अप्रैल से

इस लॉन्च के साथ ही iQOO ने एक और बजट मॉडल Z10x भी पेश किया है, जिसकी बिक्री भारत में 22 अप्रैल से शुरू होगी। यह Z10 का अधिक अफोर्डेबल वर्जन होगा।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
iQOO Z10 sale amazon price offers and specifications
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X