मजबूत बिल्ड क्वालिटी और पावरफुल प्रोसेसर, Motorola Edge 60 Fusion की सेल लाइव; ऑफर्स में होगी अच्छी बचत
Motorola ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Motorola Edge 60 Fusion कुछ दिन पहले ही लॉन्च किया था। अब इसकी बिक्री आज दोपहर 12 बजे से फ्लिपकार्ट और मोटोरोला इंडिया की वेबसाइट पर लाइव हो चुकी है। यह फोन अपने प्रीमियम लुक, दमदार परफॉर्मेंस और मजबूत बिल्ड क्वालिटी के कारण आपके लिए अच्छा ऑप्शन बन सकता है।
कंपनी ने इसे IP68/IP69 रेटिंग और MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन के साथ उतारा है, जो इसे डस्ट और वाटर रेसिस्टेंस के साथ-साथ एक्स्ट्रा टफ बनाता है। पहली सेल में क्या ऑफर मिल रहे हैं और इसमें क्या खूबियां हैं। आइए जानते हैं।

प्राइस और ऑफर्स की डिटेल
मोटोरोला एज 60 फ्यूजन दो वेरिएंट्स में उपलब्ध है। 8GB+256GB की कीमत 22,999 रुपये और 12GB रैम +256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 24,999 रुपये है। ग्राहक एक्सिस बैंक और IDFC First Bank के क्रेडिट कार्ड का यूज करके 2,000 रुपये की इंस्टेंट छूट पा सकते हैं। इसके अलावा पुराने फोन के बदले 2,000 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी उपलब्ध है। फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक कार्ड पर 5% इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिलेगा।
स्पेसिफिकेशन और फीचर्स
फीचर्स की बात करें तो इसमें 6.7-इंच की 1.5K quad कर्व्ड pOLED स्क्रीन दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 3,000 निट्स पीक ब्राइटनेस और HDR10+ सपोर्ट के साथ आती है। स्क्रीन को कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i की सेफ्टी भी मिली है। फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 प्रोसेसर है, जिसे 12GB तक की रैम और 256GB UFS 2.2 स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। यह Android 15 बेस्ड Hello UI पर चलता है। कंपनी 3 साल के OS और 4 साल के सिक्योरिटी अपडेट्स देने का वादा करती है।
कैमरा डिपार्टमेंट में भी यह फोन मजबूत है। इसमें 50MP Sony LYT700C प्राइमरी सेंसर, 13MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और एक 3-in-1 लाइट सेंसर शामिल है। फ्रंट में 32MP सेल्फी कैमरा दिया गया है जो वीडियो कॉलिंग और फोटोग्राफी के लिए बेहतरीन है।
स्मार्टफोन Pantone Amazonite,Pantone Slipstream और Pantone Zephyr जैसे तीन शानदार कलर्स में आता है। अगर आप 25,000 रुपये के बजट में एक दमदार और स्टाइलिश स्मार्टफोन की तलाश में हैं, तो यह डिवाइस आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








