Flipkart Big Billion Days Sale में नए कलर में उपलब्ध होगा OPPO K12x 5G, मिलेगी भारी छूट
OPPO K12x 5G फोन जल्द ही ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर नए पिंक कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा। स्मार्टफोन के लॉन्च होने के पूरे दो महीने बाद इसके नए कलर ऑप्शन को लॉन्च किया गया है। जैसा कि हम सब जानते हैं 27 सितंबर से Flipkart Big Billion Days Sale 2024 की शुरुआत होने जा रही है।
इस सेल में OPPO K12x 5G को आप नए कलर ऑप्शन के साथ खरीद सकेंगे। बेहतरीन फीचर्स के साथ लॉन्च हुआ OPPO K12x 5G फोन को आप इस सेल में ऑफर्स के साथ भी खरीद सकेंगे। तो चलिए जान लेते हैं कि Flipkart की Big Billion Days Sale में ये फोन नए कलर ऑप्शन के साथ कितनी छूट पर मिल रहा है।

OPPO K12x 5G की कीमत और ऑफर
इस डिवाइस के नए कलर ऑप्शन 6GB रैम + 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 12,999 रुपये है। इसे 27 सितंबर से 6 अक्टूबर तक चलने वाली Flipkart Big Billion Days Sale में ऑफर के साथ मात्र 10,999 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकेगा। वहीं, अगर आप Flipkart Plus कस्टमर हैं, तो आप एक दिन पहले यानी 26 सितंबर को ही इस फोन को खरीदकर अपने घर लेकर आ सकते हैं।
OPPO K12x 5G स्पेसिफिकेशंस
डिस्प्ले: इस स्मार्टफोन में 6.67 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले दी गई है, जो कि 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। इसकी डिस्प्ले में पीक ब्राइटनेट 1000 निट्स मिल रही है। कंपनी का इस फोन की डिस्प्ले को लेकर दावा है कि इसकी टच स्क्रीन गीली उंगलियों से चलाने पर भी काम करती है।
प्रोसेसर: प्रोसेसर की बात करें तो इसमें मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर दिया गया है। साथ ही माली-G57 GPU का सपोर्ट भी मिल रहा है। आपको इस फोन में 8GB रैम और 256GB तक का स्टोरेज मिलेगा। यह फोन 8GB तक वर्चुअल रैम एक्सपेंशन को भी सपोर्ट करता है। इस फोन के स्टोरेज को आप माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 1TB तक बढ़ा सकते हैं।
कैमरा: फोटोग्राफी के लिए फोन में आपको 32MP का रियर कैमरा और 2MP का पोर्ट्रेट सेंसर भी मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8MP का फ्रंट कैमरा मिल रहा है।
बैटरी: पावर देने के लिए OPPO K12x 5G में 5,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो कि 45 वॉट की सुपरवूक फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
अन्य खूबियां: अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें वाई-फाई 802.11 एसी, ब्लूटूथ 5.1, GPS + GLONASS, यूएसबी टाइप-सी का सपोर्ट शामिल है। इसमें साइड माउटेंड फिंगरप्रिट सेंसर दिया गया है और डिवाइस का वजन 186 ग्राम है।


Click it and Unblock the Notifications








