Home
Deal of the day

दमदार कैमरा, AI फीचर्स और 5600mAh बैटरी, Vivo V50e की सेल शुरू; मिल रहे हैं तगड़े ऑफर्स

Vivo ने भारत में अपना नया प्रीमियम स्मार्टफोन कुछ दिन पहले ही लॉन्च किया था। इसकी शुरुआती कीमत 28,999 रुपये है। यह स्मार्टफोन अब कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट, चुनिंदा ई-कॉमर्स साइट्स और रिटेल स्टोर्स पर बिक्री के लिए अवेलेबल हो गया है।

इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसका दमदार कैमरा सिस्टम, एडवांस्ड AI फीचर्स और क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले है। पहली सेल में कई ऑफर भी मिल रहे हैं। अगर इस वक्त खरीदारी की जाए तो इस पर कुछ छूट भी प्राप्त की जा सकती है। हम इसके स्पेसिफिकेशन और सेल ऑफर्स के बारे में यहां बताने वाले हैं।

AI से लैस Vivo V50e की सेल शुरू

Vivo V50e की कीमत और वेरिएंट

  • 8GB RAM + 128GB स्टोरेज: 28,999 रुपये
  • 8GB RAM + 256GB स्टोरेज: 30,999 रुपये

यह स्मार्टफोन दो कलर ऑप्शन Sapphire Blue और Pearl White में आता है।

Vivo V50e पर मिल रहे ऑफर्स

ग्राहकों को HDFC और SBI बैंक कार्ड्स पर 10% तक की छूट मिल सकती है। साथ ही पुराने फोन के एक्सचेंज पर 10% का अतिरिक्त बोनस भी दिया जा रहा है। इसके अलावा 6 महीने तक नो-कॉस्ट EMI का विकल्प भी उपलब्ध है।

Vivo V50e की खूबियां

फोन में 6.77 इंच का क्वाड-कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1800 निट्स की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। प्रोसेसर के तौर पर इसमें MediaTek Dimensity 7300 चिपसेट मिलता है, जिसे 8GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है।

कैमरा के मामले में, इसमें 50MP का Sony IMX882 प्राइमरी कैमरा OIS सपोर्ट के साथ और 8MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस मिलता है। फ्रंट में भी 50MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है जो 4K वीडियो रिकॉर्डिंग में सक्षम है। वीवो का खास "Wedding Portrait Studio" फीचर भी इसमें शामिल है।

बैटरी और चार्जिंग

फोन में 5600mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 90W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। सिर्फ कुछ ही मिनटों में बैटरी तेजी से चार्ज हो जाती है।

सॉफ्टवेयर और AI फीचर्स

फोन एंड्रॉइड 15 बेस्ड Funtouch OS 15 पर चलता है। इसमें गूगल जैमिनी असिस्टेंट प्री-इंस्टॉल्ड आता है। स्मार्टफोन में कई AI फीचर्स भी मिलते हैं।

एआई इमेज एक्सपैंडर: फोटो के फ्रेम से बाहर की डिटेल बढ़ाता है।

लाइव कॉल ट्रांसलेशन: कॉल के दौरान रियल-टाइम ट्रांसलेशन।

AI ट्रांसक्रिप्ट असिस्ट: ऑडियो को टेक्स्ट में बदलना और सारांश निकालना।

AI नोट असिस्ट: नोट्स की समरी, टास्क एक्सट्रैक्शन और ट्रांसलेशन।

सर्कल टू सर्च: स्क्रीन पर किसी भी चीज को सर्कल कर सर्च कर सकते हैं।

AI इरेजर 2.0: फोटो से अनचाहे ऑब्जेक्ट्स हटाना।

AI सुपरलिंक: कम नेटवर्क एरिया में भी बेहतर कनेक्टिविटी देना।

सेफ्टी और मजबूती: Vivo V50e को IP68/IP69 रेटिंग मिली है, यानी यह धूल और पानी से काफी हद तक सेफ रहता है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X