सिर्फ 204 रुपए में आने वाला यह गैजेट है बहुत काम का, अभी खरीद लीजिये
मार्केट में आज कम कीमत में कई सारे गैजेट और डिवाइस उपलब्ध हैं जो आपके मुश्किल कामों को आसान बना सकते हैं। जी हाँ, जैसे अगर आप कम बिजली बिल चाहते हैं, तो 500 रुपए के अंदर एक अपने आप चालू-बंद होने वाला एलईडी बल्ब खरीद सकते हैं और मिनी कूलर भी मिलते हैं। इसी तरह आज हम आपके लिए लेकर आए हैं एक और मिनी गैजेट जो अभी Amazon इंडिया पर सिर्फ 204 रुपए में मिल रहा है और यह आपके लिए काफी काम का हो सकता हैं। तो आइये एक नजर डालते हैं इस सस्ते गैजेट पर।

सिर्फ 204 रुपए में Amazon से खरीद लीजिये यह सस्ता गैजेट
दरअसल आज हम बात कर रहे हैं एक स्मार्ट मल्टी प्लग (Smart Multi Plug) की जो अभी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर काफी कम कीमत में मिल रहा है। अमेजन पर आप इस स्मार्ट मल्टी प्लग को सिर्फ 204 रुपए में खरीद सकते हैं जिसमें आपको 3 प्लग मिलते हैं। आप Cona Standy Multiplug 3 in 1 - (White) - Multiplug with Stand सर्च करके यह गैजेट देख सकते हैं।
इसके अलावा इसमें आपको मोबाइल रखने के लिए भी एक जगह दी गई हैं जहां आप चाहें तो स्मार्ट वॉच को भी रखकर चार्जिंग कर सकते हैं। यूजर्स ने इस मल्टी प्लग को 5 में से 4.3 स्टार्स की रेटिंग दी हैं, जो कि अच्छी हैं।
वहीं यदि आप USB स्लॉट के साथ ऐसा कोई मल्टी प्लग खरीदना चाहते हैं, तो वो आप इसी कंपनी का 460 रुपए में खरीद सकते हैं। इसमें आपको 3 प्लग के अलावा 2 यूएसबी स्लॉट भी मिलते हैं।

इसकी मूल कीमत तो 625 रुपए हैं लेकिन 26% की छूट के बाद अभी आप सिर्फ 460 रुपए में अपने घर मँगवा सकते हैं।
कुल मिलाकर अगर आपको एकसाथ मोबाइल, लैपटॉप और ऊपर से स्मार्ट वॉच को भी चार्ज लगाना होता हैं और घर में प्लग कम हैं, तो आप इस सस्ते गैजेट को अभी ऑर्डर कर सकते हैं, क्योंकि इतना सस्ता खरीदने का मौका बार-बार नहीं मिलता हैं। तो आप अपने काम के लिए इसको खरीद सकते हैं।
लेटेस्ट मोबाइल और टेक न्यूज, गैजेट्स रिव्यूज़ और टेलिकॉम न्यूज के लिए आप Gizbot Hindi को Facebook और Twitter पर फॉलो कर सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications







