Old Smartphone Sell: पुराना स्मार्टफोन बेचकर पाएं अच्छी कीमत, बस करना है ये काम
अगर आप अपना पुराना Smartphone बेचकर एक नया स्मार्टफोन खरीदने के लिए शोच रहे हैं तो कोई अच्छा स्मार्टफोन ही खरीदना चाहोगे. इस दौरान आप जो भी नया फोन लेना चा रहे है उसकी कीमत भी ज्यादा होगी. अगर पुराना स्मार्टफोन बेचकर अच्छी कीमत मिल जाए तो इससे आपका नया स्मार्टफोन आसानी से लिया जा सकता है. हालांकि हमेशा ऐसा नहीं होता है कि जब आप अपना पुराना स्मार्टफोन बेच रहे हो और आपको इसकी अच्छी कीमत मिलती हो. कोई भी पुराना फोन 2000 से 5000 रुपये के बीच ही बिक पाता है.

ओरिजिनल एक्सेसरीज रखें साथ
जब भी कोई ग्राहक आपसे आपका पुराना Smartphone खरीदता है तो वह यह चाहता है कि उसे अलग से एक्सेसरीज ना खरीदनी पड़े. ऐसे में अगर आपने अपने स्मार्टफोन के साथ ओरिजिनल एक्सेसरीज (Original Accessories) संभाल कर रखी हैं तो आपको स्मार्टफोन के लिए अच्छी कीमत मिल सकती है.
Software Update
अगर आप अपना पुराना Smartphone बेचने जा रहे हैं तो कोशिश करें इसका Software अपडेट कर ले क्योंकि अगर आपने ऐसा नहीं किया होगा तो ग्राहक इसे खरीदने से दुविधा में पड़ सकते हैं. ऐसे में जब आप लेटेस्ट सॉफ्टवेयर के साथ अपना स्मार्टफोन बेचेंगे तो ग्राहक उसके लिए आपको अच्छी खासी रकम अदा कर सकता है.

सिलिकॉन कवर
अगर आप अपना पुराना Smartphone बेचने जा रहे हैं तो इस पर सिलिकॉन कवर (Silicone Cover) चढ़ा कर रखें. इससे स्मार्टफोन की बॉडी पर किसी तरह के स्क्रैच (Scratch) नहीं आएंगे साथ ही साथ इस पर धूल मिट्टी का भी कोई असर नहीं पड़ेगा. आपको बता दें कि सिलिकॉन कवर बेहद ही मजबूत होता है और यह आपके स्मार्टफोन को सुरक्षित रखने का काम करता है.
इसे भी पढ़ें :Nokia का नया फोन हुआ लॉन्च, कीमत चार हजार से भी कम, जानें फीचर्स
Tempered Glass है जरूरी
आपके Smartphone की डिस्प्ले (Display) पर अगर टेम्पर्ड ग्लास लगा हुआ है तो इसे बेचने के दौरान आपको उसके लिए अच्छी खासी किमत मिल सकती है, क्योंकि टेम्पर्ड ग्लास से स्मार्टफोन की डिस्प्ले पूरी तरह सुरक्षित हो जाती है और अगर यह गिर भी जाता है तो स्मार्टफोन पर किसी तरह का कोई नुकसान नहीं पड़ता है ऐसे में आपको स्मार्टफोन पर हमेशा टेम्पर्ड ग्लास चढ़ाकर रखना चाहिए.
लेटेस्ट मोबाइल और टेक न्यूज, गैजेट्स रिव्यूज़ और टेलिकॉम न्यूज के लिए आप Gizbot Hindi को Facebook और Twitter पर फॉलो करें.


Click it and Unblock the Notifications