Nokia का नया फोन हुआ लॉन्च, कीमत चार हजार से भी कम, जानें फीचर्स
भारत का लंबे समय से पसंद किया जाने वाला फोन नोकिया एक बार फिर से धमाल मचाने को तैयार है. जी हां Smartphone Brand Nokia ने अपने नए फीचर फोन Nokia 8210 4G को भारत में लॉन्च कर दिया है. Nokia 8210 4G को दो कलर वेरियंट और डुअल सिम सपोर्ट के साथ मार्केट में पेश किया है. यह फोन Series 30+ ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है, इसमें 3.8 इंच की QVGA डिस्प्ले देखने को मिलती है. Nokia 8210 4G में ब्लूटूथ V5 के सपोर्ट के साथ नोकिया का पॉपुलर Snake गेम भी है.

Nokia 8210 4G की कीमत
नोकिया के इस फोन कि बात करे तो Nokia 8210 4G को 3,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है. Phone को डार्क ब्लू (Blue) और रेड (Red) शेड कलर ऑप्शन में पेश किया गया है. Nokia 8210 4G को नोकिया इंडिया की ऑफिशियल वेबसाइट और ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन (amazon) से खरीदा जा सकता है. फोन के साथ कंपनी एक साल की रिप्लेसमेंट वारंटी (Replacement Warranty)भी दे रही है.
Specifications of Nokia 8210 4G
Nokia के इस फोन में डुअल सिम सपोर्ट के साथ 3.8 इंच की QVGA Display देखने को मिलती है. फोन में 128 MB रैम के साथ 48 MB की स्टोरेज क्षमता मिलती है, जिसे माइक्रो एसडी कार्ड (Micro SD Card) की मदद से 32GB तक बढ़ाया जा सकता है. फोन में Unisoc T107 प्रोसेसर मिलता है और फोन Series 30+ Operating System पर काम करता है. Nokia 8210 4G में 0.3 megapixels का कैमरा सेंसर भी मिलता है.
पढ़ें : ऐसा कौन सा देश है जहां 1 जीबी डेटा की कीमत तीन हजार रुपए, सर्वे में हुआ खुलासा

Nokia 8210 4G की बैटरी
Nokia 8210 4G में 1450mAh की बैटरी मिलती है. कंपनी का दावा है कि इसको एक बार फुल चार्ज करने पर 27 दिन का स्टेंडबाय टाइम मिल सकता है. वहीं अगर कनेक्टिविटी की बात करें तो Phone में एफएम (FM )रेडियो(radio), MP3 प्लेयर, 3.5mm Headphone Jack और माइक्रो USB पोर्ट दिया गया है. साथ ही फोन में Snake, Tetris, BlackJack जैसे गेम के साथ एलईडी टॉर्च (LED Torch) भी दी गई है. वहीं फोन के वजम की बात करे तो यह 107 ग्राम का है.
लेटेस्ट मोबाइल और टेक न्यूज, गैजेट्स रिव्यूज़ और टेलिकॉम न्यूज के लिए आप Gizbot Hindi को Facebook और Twitter पर फॉलो करें.


Click it and Unblock the Notifications








