Home
Gadgets

Huawei Watch GT 5 बनाम Huawei Watch GT 4: कौन सी स्मार्टवॉच है, आपके लिए सही चुनाव?

अगर आप भी अपने लिए नया Smartwatch लेने का प्लान कर रहे हैं, तो आपके लिए हाल ही में लॉन्च हुआ Huawei Watch GT 5 एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। हालांकि, कुछ लोग ऐसे भी हैं, जिन्हें Huawei Watch GT 5 और Watch GT 4 को लेकर कई कंफ्यूजन है, अगर आप भी उन्ही में से एक हैं, तो आपके लिए ये खबर बड़े काम की हो सकती है।

जी हां, आज हम इस आर्टिकल में दोनों फोन्स के बीच मिलने वाले सभी अंतर को आपको बताने जा रहे हैं। जिसकी मदद से आप अपने लिए दोनों वॉच में से बेहतर स्मार्टवॉच का चुनाव कर सकेंगे।

 Huawei Watch GT 5 बनाम Huawei Watch GT 4:  आपको किसे खरीदना चाहिए?

कीमत - Huawei Watch GT 5 की कीमत शुरूआती कीमत 18,999 रुपये है। हालांकि, इस पर 4500 रुपये का डिस्काउंट बैंक ऑफर और कूपन ऑफर किया जा रहा है।

जिसके बाद इसे कीमत से कम दाम में खरीदा जा सकेगा। ग्राहक इस वॉच को ब्लैक, ब्लू, ब्राउन और वॉइट कलर में खरीद सकेंगे। वहीं इसे गोल्ड वेरिएंट भी उपलब्ध कराया गया है, जिसे 21,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।

जबकि, HUAWEI Watch GT 4 की कीमत 14,999 रुपए है। इस वॉच को आप ग्रीन और ब्लैक दो कलर ऑप्शन में खरीद सकेंगे।

Huawei Watch GT 5 स्पेसिफिकेशन्स- हुवावे वॉच जीटी 5 के 46mm मॉडल में आपको 1.43-इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जबकि, 41mm मॉडल में 1.32-इंच का AMOLED डिस्प्ले है।

इसमें ऑल्वेज ऑन डिस्प्ले मिल रहा है, ये वॉच 5ATM तक वाटर रेसिस्टेंट रेटिंग के साथ आती है। सबसे खास बात यह है कि, इसे आप iOS और Android दोनों ही प्लेटफॉर्म के साथ उपयोग कर सकते हैं।

इसके अलावा वॉच में रोटेटिंग क्राउन है, जिसकी मदद से यूजर डिवाइस को कंट्रोल कर सकता है। इस वॉच में 100 स्पोर्ट्स मोड्स मिल रहे हैं। साथ ही ये आपकी स्लीप का भी एनालिसिस करने में सक्षम है। बैटरी लाइफ की बात करें तो इसे सिंगल चार्ज में आप दो हफ्ते तक इस्तेमाल कर सकेंगे।

Huawei Watch GT 4 स्पेसिफिकेशन्स- हुवावे वॉच GT 4 की बात करें तो कंपनी इसमें 466 × 466 पिक्सल रेजॉल्यूशन को भी सपोर्ट वाली 1.43 इंच की AMOLED डिस्प्ले है।

यह स्मार्टवॉच होम बटन और साइड बटन के साथ आती है। इसके अलावा ये वॉच एक्सेलेरोमीटर सेंसर, जायरोस्कोप सेंसर के साथ मैग्नेटोमीटर सेंसर और ऑप्टिकल हार्ट रेट सेंसर से लैस है।

ब्लूटूथ कॉलिंग के लिए इस वॉच में एक इन बिल्ट माइक्रोफोन और स्पीकर मिलता है। आपको बता दें, ये वॉच 4GB इंटरनल स्टोरेज को सपोर्ट भी करने में सक्षम है। यह वॉच iOS 13.0 या फिर इसके बाद के वर्जन वाले ऑपरेटिंग सिस्टम पर संचालित होती है।

कनेक्टिविटी के लिए इसमें आपको ब्लूटूथ 2.4 GHz और ड्यूल बैंड 5 सिस्टम GNSS मिलेगा। बैटरी लाइफ की बात करें तो एक बार फुल चार्ज करने के बाद इसे अगले 8 दिनों तक इस्तेमाल किया जा सकता है।

निर्णय- Huawei Watch GT 5 और GT 4 में से किसी एक को चुनना काफी हद तक यूजर की जरूरत और पसंद पर डिपेंड करता है। अगर आप नई टेक्नोलॉजी और एडवांस्ड फीचर्स और ज्यादा बैटरी लाईफ चाहते हैं, तो आप GT 5 को चुन सकते हैं, हालांकि, अगर आप कम कीमत पर बेहतरीन फीचर्स वाली स्मार्टवॉच लेने की सोच रहे हैं, तो आपको GT 4 पर एक बार विचार करना चाहिए।

 
Best Mobiles in India

English summary
Huawei Watch GT 5 vs GT 4: What's the Difference and Which is Best, know here
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X