ये जादुई डिवाइस बिना रगड़े, बिना स्पिन किए चमकाएगा कपड़े!
कपड़े धोने के लिए हम या तो ब्रश का इस्तेमाल करते हैं या फिर वाशिंग मशीन का। कपड़ों को साफ़-सुथरा बनाने के लिए यदि ब्रश का प्रयोग करें तो, कपड़ों को खूब रगड़ना पड़ता। ऐसे में कपड़े तो कमजोर होते ही हैं साथ ही व्यक्ति की मेहनत भी लगती है। जबकि वाशिंग मशीन के प्रयोग में कपड़ों को स्पिन किया जाता है, वाशिंग मशीन कपड़ों के रंगों के छूटने का भी डर होता है।

वाशिंग मशीन और स्पिनिंग तकनीक आदि के बाद अब कुछ नई तकनीक कपड़ों की धुलाई के लिए आ गयी है। जिसमें न ही कपड़ों को रगड़ा जाएगा न ही स्पिन किया जाएगा। इस छोटे से गैजेट का नाम है डोल्फी। यह डिवाइस कपड़ों को धोने का काम बेहद आसान बना देता है। इस डिवाइस में अल्ट्रासोनिक तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। इस डिवाइस से अल्टरासोनिक तरंगें पैदाहोती हैं जो कि मैल को बाहर निकालती हैं। इस की खोज जर्मन की एक उद्योगपति लीना सॉइल्स ने की है।

यह गैजेट आकार में काफी छोटा है। इस डिवाइस की मदद से कपड़े धोने में कोई मेहनत नहीं लगती है। इसे इस्तेमाल करने के लिए सिर्फ एक सिंक को पानी के साथ भर कर उस में कोई भी मैला कपड़ा रख, डिवाइस को आन कर उस सिंक में रखना है। महज 30 मिनट में कपड़े धुलकर साफ हो जाएंगे।
ये भी पढ़ें: फोन डाटा बैकअप के लिए बेस्ट हैं ये एप्स!


Click it and Unblock the Notifications








