Home
Gadgets

अब खाना बनाना हुआ और भी आसान, भारत में लॉन्च हुआ Xiaomi Air Fryer

अपने AIoT Product Offerings का विस्तार करते हुए, Xiaomi ने भारत में 3.5L क्षमता वाला एक Smart Air Fryer लॉन्च किया । एयर फ्रायर की घोषणा 9,999 रुपये की कीमत पर की गई है और यह Mi.com, Mi Homes, Amazon और रिटेल स्टोर पर खरीदने के लिए उपलब्ध होगा।

अब खाना बनाना हुआ और भी आसान, भारत में लॉन्च हुआ Xiaomi Air Fryer

साथ ही कंपनी ने कहा कि mi.com पर Smart Air Fryer को प्री-ऑर्डर करने वाले ग्राहकों को 2,000 रुपये की छूट मिलेगी, जिससे कीमत घटकर 7,999 रुपये हो जाएगी। डिस्काउंट ऑफर 9 से 15 अगस्त के बीच कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगा।

Xiaomi Smart Air Fryer : Features

नए स्मार्ट शाओमी प्रोडक्ट में एडवांस में 24 घंटे तक के लिए खाने को शेड्यूल करने का सपोर्ट मिलता है। इसमें आसान मॉनिटरिंग, टाइमिंग और टेम्परेचर कंट्रोल के लिए OLED डिस्प्ले दी गई है।
यूजर्स Mi Home App के जरिए रेसिपी को देख सकते है। Xiaomi का दावा है कि मशीन 1500W हीटिंग पावर का लाभ उठाती है जो तेजी से तापमान बढ़ाने में सक्षम बनाती है, जिससे खाना पकाने का कुल समय कम हो जाता है।

कंपनी द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक

Xiaomi Smart Air Fryer 3.5L, एक स्मार्ट एयर फ्रायर है जिसमें इंटेलिजेंट डिजाइन वाले कंपोनेंट और एडवांस टेक्नोलॉजी इंटिग्रेट की गई है, जिसके चलते स्मार्ट और हेल्दी कुकिंग के लिए यह भारतीय रसोई के लिए एक पर्फेक्ट एडिशन है।' यह उपयोगकर्ताओं को 24 घंटे के लंबे निरंतर संचालन समय के साथ तापमान को 40 डिग्री सेल्सियस से 200 डिग्री सेल्सियस के बीच समायोजित करने की अनुमति देता है।

अब खाना बनाना हुआ और भी आसान, भारत में लॉन्च हुआ Xiaomi Air Fryer

वॉयस कमांड से कर सकते है कंट्रोल

Xiaomi Smart Air Fryer में ड्यूल स्पीड वाला पंखा दिया गया है। इसके साथ साथ आप इसे कस्टम खाना पकाने के तरीके से भी यूज कर सकते है, इसलिए यदि कोई घर का बना खाना पसंद करता है, तो वे उसके अनुसार सेटिंग को एडजस्ट कर सकते है। उपयोगकर्ता Google सहायक का उपयोग करके वॉयस कमांड के माध्यम से खाना पकाने के शेष समय को शुरू, बंद या जांच सकते है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Expanding its AIoT product offerings, Xiaomi launched a Smart Air Fryer with 3.5L capacity in India. The air fryer has been announced for Rs 9,999 and will be available for purchase on Mi.com, Mi Homes, Amazon and retail stores.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X