Home
Gadgets

ज़ेब्रोनिक्स के नए स्‍टाइलिश ईयरफोन 'जेब-पीस'

म्‍यूजिक एक ऐसी चीज है जिसे हम हर मूड के हिसाब से सेट किया जा सकता है , फिर चाहे हम खुश हो या फिर मार्निंग वॉक पर जाने की सोंच रहे हों। ऐसे में हम सभी अच्‍छे से अच्‍छे हेडफोन या फिर हेडसेट लेने के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन ढेरों कंपनियां सर्च करते रहते हैं लेकिन हेडफोन और हेडसेट मार्केट में ऐसी कम ही कंपनियां है जो प्रीमियम क्‍वालिटी के साथ कम कीमत में हेडसेट देती हो।

पढ़ें: द रेट्रो बूमबॉक्स, आउटडोर पार्टी के लिए ये है परफेक्‍ट स्‍पीकर

इन्‍हीं में से एक है जेब्रॉनिक्‍स जिसने हाल ही में 'जेब-पीस' नाम के स्‍टाइलिश ईयरफोन मार्केट में उतारे हैं ये न सिर्फ देखने में प्रीमियम लुक देते हैं बल्‍कि वॉयलेस होने के साथ इसमें ढेरो फीचर्स दिए गए हैं आइए जानते हैं Zeb-Peace वायरलेस ईयरफोन में दिए गए फीचर्स के बारे में,

वॉयस असिस्टेंट सपोर्ट

वॉयस असिस्टेंट सपोर्ट

वॉयरलेस होने के साथ इसमें वॉयस एसिस्‍टेंट सपोर्ट दिया गया है जिसकी मदद से आप वॉयस द्वारा कोई भी कमांड दे सकते हैं। इसके लिए इयरफोन पर शार्टकट बटन दी गई है जिसे डबल प्रेस करके एक्‍टीवेट किया जा सकता है।

 रिचार्जेबल बैटरी केस

रिचार्जेबल बैटरी केस

बैटरी लाइफ के बारे में परेशान न हों क्योंकि यह मॉडल एक पोर्टेबल चार्जिंग केस के साथ आता है जो एक बार चार्ज करने के बाद लगभग 6 घंटे अतिरिक्त बैटरी देता है। आप ईयरपॉड्स को उनकी जगह पर वापस रख सकते हैं और चलते समय भी इसे चार्ज कर सकते हैं। इसका बैटरी केस बेहद हल्का होता है और यह आसानी से जेब में आ सकता है। इयरफोन को फुल चार्ज करने में 2 घंटे का टाइम लगता है वहीं केस को चार्ज करने में 2 घंटे 30 मिनट का समय लगता है।

पेयरिंग / कॉल फ़ंक्शन

पेयरिंग / कॉल फ़ंक्शन

हेडसेट को फोन के साथ आसानी से पेयर किया जा सकता है, पेयरिंग होने के बाद इससे कॉल की जा सकती है साथ ही म्‍यूजिक सुना जा सकता है। पेयरिंग के लिए इसमें ब्‍लूटूथ का 4.1 वर्जन दिया गया है साथ ही ये HSP / HFP / A2DP / AVRCP सपोर्ट करता है।

स्‍टाइलिश

स्‍टाइलिश

ईयरपॉड्स को सुरक्षित, आरामदायक फिटिंग के साथ डिजाइन किया गया है। ताकि एक्‍सरसाइज या फिर कभी भी म्‍यूजिक का मज़ा लेना चाहें ये आपके काम में अच्‍छी तरह से फिट रहें और आप म्‍यूजिक का मजा आराम से ले सकें।

कीमत
जेब्रोनिक्स के नए इयरपॉड जेबपीस की आप 3,999 रु में खरीद सकते हैं और अधिक जानकारी के लिए आप कंपनी की वेबसाइट ब्राउज़ कर सकते हैं।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Zebronics India Pvt. Ltd, one of the leading Indian brand involved in making IT peripherals, sound system, mobile/lifestyle accessories and surveillance products. The latest product from the company is a revolutionary wireless earphones.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X