PUBG खेलने से मना किया तो माँ को ही मार दी गोली
• PUBG गेम खेलने से रोकने पर 16 वर्षीय ने अपनी माँ को गोली से मारा।
• PUBG दुनिया के सबसे पॉपुलर गेम्स में से एक हैं।
• मार्च में भी आई थी ऐसी ही एक घटना।
ऑनलाइन गेमिंग आज चरम सीमा पर है और उसमें PUBG (पबजी) ने जब से कदम रखा यूजर्स का गेमिंग की तरफ लगाव काफी ज्यादा बढ़ा है। गेमिंग से कई लोग सदुपयोग से इस्तेमाल कर रहे हैं तो कई लोग इसका गलत इस्तेमाल कर रहें हैं और अभी उत्तर प्रदेश के लखनऊ से खबर है कि एक 16 वर्षीय युवक ने PUBG गेम खेलने से रोकने के लिए उन्होंने अपनी माँ को गोली मार दी।

16 वर्षीय लखनऊ के युवक ने गोली मारकर अपनी मां की कर दी हत्या
यह घटना वाकई चौंकाने वाली है क्योंकि PUBG गेम खेलने से रोकने पर सिर्फ 16 साल के युवक ने अपनी को गोली से मारकर हत्या कर दी। युवक ऑनलाइन गेम का आदी था और उसने अपने पिता की पिस्तौल लेकर गोली मारकर जान लेली।
"घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची। जांच की गई। जांच के दौरान पता चला कि 16 वर्षीय बेटे ने PUBG खेलने से रोकने पर अपनी मां को गोली मारकर हत्या कर दी। ऐसा पूर्वी लखनऊ के एडीसीपी कासिम आबिदी ने मंगलवार को कहा।

ANI के अनुसार आपको बता दें कि पुलिस ने बताया कि, "प्रारंभिक जांच से पता चला है कि वह ऑनलाइन गेमिंग का आदी था और उसकी मां उसे खेलने से रोकती थी, जिसके कारण उसने अपने पिता की पिस्तौल से घटना को अंजाम दिया। यह घटना शनिवार और रविवार रात की हैं।
एडीसीपी ने आगे बात करते हुए कहा है, "लड़के ने किसी इलेक्ट्रीशियन के बारे में एक फर्जी कहानी सुनाकर जांच के दौरान पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की।
खबरों की मानें तो अभी पुलिस ने इस 16 वर्षीय लड़के को हिरासत में ले लिया है और आगे की जांच कर रहे हैं।
मार्च में भी सामने आई थी एक ऐसी ही घटना
गौरतलब हो कि इसी साल मार्च में भी एक ऐसी ही घटना सामने आई थी जिसमें मुंबई के ठाणे के रहने वाले एक व्यक्ति को तीन दोस्तों ने कथित तौर पर पबजी गेम खेलने के दौरान दुश्मनी को लेकर चाकू मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद ठाणे पुलिस ने जांच के बाद आरोपियों को गिरफ्तार किया था जिसमें से 2 नाबालिग थे।


Click it and Unblock the Notifications








