Home
Gaming

Asus ने भारत में बढ़ाया गेमिंग लैपटॉप का दायरा, FX504 के नए वेरिएंट होंगे लॉन्च

By Bhawna Gupta

ताइवान का यह ब्रांड, हमेशा अपने लैपटॉप और मोबाइल फ़ोन्स की बेहतर परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता है। यही कारण है कि इसके यूज़र्स न सिर्फ भारत में बल्कि पूरी दुनिया में ही तेज़ी से बढ़ते जा रहे हैं। आसुस मजबूत हार्डवेयर, बेहतर परफॉर्मेंस के साथ-साथ गेमिंग लैपटॉप की दुनिया में एक अलग मुकाम हासिल करता जा रहा है और यही कारण है कि गेम लवर्स को ये लैपटॉप बेहद पसंद आता है। हाल ही में आसुस ने भारत में अपने गेमिंग लैपटॉप पोर्टफोलियो का विस्तार किया है।

Asus ने भारत में बढ़ाया गेमिंग लैपटॉप का दायरा, FX504 के नए वेरिएंट होंगे लॉन्च

Asus के गेमिंग लैपटॉप

कंपनी ने एक नया गेमिंग लैपटॉप लॉन्च किया है- "एफएक्स 504", जो कि तीन अलग-अलग वेरिएंट में उपलब्ध है। बता दें कि लैपटॉप के तीनों ही वेरिएंट्स को बेहतर परफॉर्मेंस और बढ़िया गेमिंग एक्सपीरियंस को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है। एफएक्स 504 नई टफ गेमिंग सीरिज में पहला लैपटॉप है जिसमें आठवीं पीढ़ी का प्रोसेसर है।

एफएक्स 504 के अलग अलग वेरिएंट हैं-

1) FX504GD-E4021T जिसकी कीमत है 63,909 रुपए।

2) FX504GM-E4112T- ये 84,990 रुपए की कीमत पर उपलब्ध है।

3) FX504GM-EN017T- इसकी कीमत 95, 909 रुपये है।

इन नए लैपटॉप में बड़ा इनबिल्ट पॉवरफुल जीटीएक्स 1060 ग्राफिक्स यूनिट लगाया गया है, जो आपको बेहतर गेमिंग अनुभव देता है। "एफएक्स 504" यूज़र्स को लेटेस्ट गेम्स और मल्टीटास्किंग का बेहतरीन अनुभव प्रदान करता है, जबकि साथ ही साथ इसकी टफनेस और विश्वसनीयता इसे और मजबूत बनाता है।

आसुस इंडिया के बिजनेस डेवलपमेंट मैनेजर अर्नोल्ड सु ने एक बयान में कहा कि हमें आठवीं पीढ़ी के प्रोसेसर को लॉन्च करते हुए बहुत गर्व हो रहा है। नए जीटीएक्स 1060 प्रोडक्ट सीरिज़ के लॉन्च के साथ हम हाई रेंज ऑडियंस तक पहुंचना चाहते हैं, जिनके लिए ये लैपटॉप बेहतर प्रदर्शन और टिकाउपन के साथ भरोसेमंद साबित होगा।

क्या है इसकी खासियत...?

आपको बता दें कि Asus FX504 में गेमिंग और टाइपिंग को और ज्यादा बेहतर बनाने के लिए डेस्कटॉप-स्टाइल गेमिंग कीबोर्ड रखा गया है। FX504GM-EN017T संस्करण 15-इंच फुल HD डिस्प्ले के साथ आता है। यह नवीनतम 8th जनरेशन इंटेल कोर i7-8750H प्रोसेसर के साथ आता है और इसमें पूर्ण माइक्रोसॉफ्ट डायरेक्टएक्स 12 समर्थन के साथ NVIDIA GeForce जीटीएक्स 1060 ग्राफिक्स हैं। इसके साथ ही यह 8 जीबी DDR4 रैम, 1 टीबी FireCuda SSHD और 128 जीबी PCI-E SSD के साथ आता है। डिवाइस लार्ज फॉर्मेट रिटेल स्टोर, ऑनलाइन स्टोर और ASUS चैनल पार्टनर्स पर उपलब्ध हैं।

पुराने एफएक्स 504 लैपटॉप हुए सस्ते

इस घोषणा के साथ, आसुस ने भारत में पुराने एफएक्स 504 लैपटॉप की कीमत भी कम कर दी है। जीटीएक्स 1050 टीआई और 8th जनरेशन इंटेल कोर आई 5 के साथ आसुस टीयूएफ एफएक्स 504 मॉडल की कीमत अब 75,909 रुपये से घटाकर 71, 909 रुपये कर दी गयी है। वहीं 8th जनरेशन इंटेल कोर आई 7 के साथ यह मॉडल 85,990 रुपये का हो गया है, जिसमे 5000 रुपये की गिरावट हुई है। अंत में, जीएसएक्स 1050 और 128 जीबी सॉलिड स्टेट ड्राइव के साथ असस टीयूएफ गेमिंग एफएक्स 504 मॉडल 72,990 रुपये के मूल मूल्य टैग से घटकर 68,990 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Asus is getting a different footprint in the world of gaming laptops, with strong hardware, better performance, so Game Loveers like this laptop. Recently, Asus has expanded its gaming laptop portfolio in India. The company has launched a new gaming laptop - "FX 504", which is in 3 variants.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X