Home
Gaming

तो इस दिन रिलीज होगा बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया!

जब से बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया की प्री-रजिस्ट्रेशन शुरू हुआ है तब से गेमर्स में काफी ज्यादा क्रेज देखा जा रहा है। हालांकि अभी तक रिलीज की आधिकारिक तारीख सामने नहीं आयी है। बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया भारत PUBG मोबाइल का ही एक वर्जन है। अब लॉन्चिंग डेट को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं।

तो इस दिन रिलीज होगा बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया!

जबकि कुछ समय यह अफवाहें उड़ रही थी कि Battleground Mobile India 10 जून को रिलीज़ होगा लेकिन अब ख़बरें ये हैं कि यह 18 जून को रिलीज किया जाएगा।

इस तरह अब, एक बार फिर, 18 जून लॉन्च की संभावित तारीख बताई जा रही है। इस प्रकार क्राफ्टन इस महीने के अंत में भारत में PUBG मोबाइल वापस ला सकता है।

पबजी मोबाइल का नया अवतार बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया रिलीज 18 जून को हो सकता है, ऐसा मैक्सटर्न, जो एक प्रसिद्ध PUBG मोबाइल कंटेंट क्रियेटर और एक इंफ्लुएंसर हैं, ने ट्वीट किया है। मैक्सटर्न ने एक बाइनरी कोड ट्वीट किया, जिसको सुलझाने पर पता चलता है कि गेम 18 जून को लॉन्च हो सकता है।

इस प्रकार अब अटकलें यही लगाई जा रही कि 18 जून को Battleground Mobile India को रिलीज किया जाएगा। साथ ही क्राफ्टन बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया के लिए प्री-रजिस्ट्रेशन 18 मई को ओपन किया था, इससे यह भी कयास लगाए जा रहे है कि लॉन्च एक महीने के ठीक बाद किया जा सकता है, और डेट 18 जून बैठती है।

क्या कहती है PUBG मोबाइल इंडिया कम्युनिटी

लेकिन, दूसरी ओर, PUBG मोबाइल इंडिया कम्युनिटी का मानना ​​​​है कि लॉन्च 10 जून को होगा। ऐसा इसलिए है क्योंकि क्राफ्टन ने पिछले महीने एक पोस्टर शेयर किया था जिसमें कुछ बातें पता चलती है। पोस्टर से पता चलता है उसमें सूर्य ग्रहण दिखाया गया और सूर्य ग्रहण 10 जून को पड़ने वाला है, इस कारण बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया उसी दिन रिलीज किया जा सकता है। हालांकि अभी तक कोई फाइनल डेट सामने नहीं आयी है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Ever since the pre-registration of Battleground Mobile India has started, there is a lot of craze among gamers. However, the official release date has not been revealed yet. बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया को अब इस दिन रिलीज किया जा सकता है।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X