Battleground Mobile India भी हो सकता है भारत में बैन, जानिए वजह
पिछले साल PUBG पर प्रतिबंध के बाद, गेम डेवलपर क्राफ्टन ने भारत के लिए एक नए अवतार और एक नए नाम "बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया" के साथ गेम को एक अलग वर्जन के साथ रोल आउट करने का फैसला किया है और अभी इसमें प्री-रजिस्ट्रेशन चल रहा है। लेकिन खबरों के अनुसार यह गैम भी बैन हो सकता है।
हालाँकि, क्राफ्टन की वापसी की उम्मीदें धराशायी हो सकती हैं, क्योंकि भारत में कई नेताओं ने गेम पर पूर्ण रूप से बैन लगाने का आह्वान करना शुरू कर दिया है। शनिवार (22 मई) को पूर्व केंद्रीय मंत्री और अरुणाचल प्रदेश के मौजूदा विधायक निनॉन्ग एरिंग ने प्रधानमंत्री मोदी को पत्र लिखकर Battleground Mobile India पर प्रतिबंध लगाने का अनुरोध किया था। अपने पत्र में, उन्होंने स्पष्ट रूप से बताया कि अपकमिंग गेम "PUBG Mobile" का नया लॉन्च" है जो मार्केट में उतरने वाला है।

एरिंग ने आरोप लगाया कि क्राफ्टन इंडिया ने एक चीनी टेक्नोलॉजी फर्म Tencent के कर्मचारियों को नियुक्त किया है, जो PUBG मोबाइल इंडिया का प्रमुख इन्वेस्टर थे। इसके अलावा, उन्होंने बताया कि बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया की Google Play Store लिस्ट के नियम और शर्तों में 'PUBG मोबाइल' शब्द का उल्लेख भी किया गया है।
आईजीएन इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, वर्तमान संसद सदस्य अभिषेक सिंघवी ने आरोप लगाया है कि बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया की लॉन्चिंग भारतीय गेमिंग बाजार में दोबोरा से Tencent को प्रवेश करने की अनुमति देता है।
एरिंग यहीं नहीं रुके और होमग्राउन गेमिंग फर्म नोडविन में क्राफ्टन के $22.4 मिलियन के निवेश का आह्वान करते हुए कहा कि यह मामला एक सुरक्षा चिंता का विषय है।
यदि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी या दोनों में से कोई भी मंत्री - गृह मंत्रालय और इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय - राजनेताओं के अनुरोध पर ध्यान देते हैं तो बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया खतरे में पड़ सकता है।
Battleground Mobile India ने अभी तक गेम के लॉन्च की तारीख की घोषणा नहीं की है। क्राफ्टन ने केवल गेमर्स के लिए प्री-रजिस्ट्रेशन लिंक को ओपन किया है। रजिस्ट्रेशन लिंक 18 मई को ओपन किया गया, और देश में कई लोग उम्मीद कर रहे हैं कि कंपनी जून 2021 में गेम को दुबारा लॉन्च कर सकती है।


Click it and Unblock the Notifications







