ऑनलाइन गेम्स को लेकर सरकार लेने जा रही बड़ा फैसला , लग सकता है 440 Watt का झटका
GST On Online Gaming : हम सभी ने देखा है पिछले 2 सालों में ऑनलाइन गेम्स ( Online Games ) का क्रेज़ बढ़ता ही जा रहा है। आज छोटा हो या बड़ा व्यक्ति हर कोई गेम्स के पीछे दीवाना है। लोग अपना पूरा पूरा समय गेम्स ( Games ) को देने के लिए तैयार है। जिसके चलते टेक कंपनियां मोटा मुनापा कमा रही है।

बात करें ऑनलाइन गेमिंग (Online Gaming) की इनमे जिस तरह बूम आया है, उससे हर कोई हैरान है। अगर आप भी ऑनलाइन गेमिंग (Online Gaming) के शौकीन है या फिर कसीनो (Casino) रेस कोर्स (घुड़दौड़) में पैसा कमाने की सोच रहे है, तो अब आपको अपना ये शौक महंगा पड़ेगा क्योंकि अब सरकार इस पर ज्यादा टैक्स वसूलने की तैयारी कर रही है। गेमिंग और कसीनो पर टैक्स बढ़ाने को लेकर GST की समीक्षा के लिए गठित मंत्रियों की समिति ने अपनी रिपोर्ट को अंतिम रूप दे दिया है। अभी की बात करें तो अभी कसीनो, घुड़दौड़ और ऑनलाइन गेमिंग पर 18 प्रतिशत GST लगता है।
ऑनलाइन गेमिंग पर क्या लगने जा रहा है 28 फीसदी GST?
मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा के नेतृत्व वाले जीओएम (GoM) ने ऑनलाइन गेमिंग (Online Gaming) पर दो दिनों तक गहन विचार-विमर्श किया. इसके बाद GoM ने कैसीनो (Casino) और ऑनलाइन गेमिंग (Online Gaming) कंपनियों से कुल रेवेन्यू पर 28 प्रतिशत GST की सिफारिश की है अभी फैसला आना बाकि है क्योंकि अगले महीने GST काउंसिल की बैठक होगी, जिसमें GoM अपनी यह सिफारिश पेश की जा सकती है अगर इस सिफारिश को मंजूरी मिल जाती है तो ऑनलाइन गेमिंग काफी महंगा पड़ सकता है।

अगले महीने हो सकता है फैसला
GoM के सदस्यों ने ऑनलाइन गेमिंग (Online Gaming) और कैसीनो (Casino) पर पर टैक्स लगाने की संभावनाओं पर विचार करने के लिए कई स्थानों का दौरा किया और इस प्रोफेशन से जुड़े लोगों के विचार सुने। GoM के अध्यक्ष कोनराड संगमा (Konrad Sangma) ने रविवार को गोवा में कैसीनो (Casino) चलाने वाले लोगों के प्रतिनिधिमंल से बात की हालांकि, इन बैठकों में तमिलनाडु, महाराष्ट्र, गुजरात, तेलंगाना और पश्चिम बंगाल के सदस्य शामिल नहीं हुए।
लेटेस्ट मोबाइल और टेक न्यूज, गैजेट्स रिव्यूज़ और टेलिकॉम न्यूज के लिए आप Gizbot Hindi को Facebook और Twitter पर फॉलो करें.


Click it and Unblock the Notifications








