तेजी से बढ़ रहा Nintendo Switch 2 प्री-ऑर्डर स्कैम; लॉटरी के नाम पर हो जाएगा धोखा
Nintendo Switch 2 Pre-Order Scam: Nintendo Switch 2 को हाल ही में लॉन्च किया गया है। ऐसे में 8 साल के लंबे इंतजार के बाद गेमर्स में इसको लेकर उत्साह देखने को मिल रहा है। स्कैमर्स इसका फायदा उठाकर उन्हें ठगने की कोशिश कर रहे हैं। इसलिए कंपनी ऑफिशियली गेमर्स को सतर्क रहने के लिए कह रही है और एक नए स्कैम के बारे में बता रही है।
इस नए स्कैम के जरिए स्कैमर्स Nintendo Switch 2 कंसोल को प्री-ऑर्डर करने के लिए अर्ली एक्सेस या लॉटरी जीतने का दावा करने वाले फेक ईमेल को डिस्ट्रिब्यूट कर रहे हैं। हालांकि अभी इस स्कैम ने जापान में लोगों को सबसे ज्यादा निशाना बनाया है, लेकिन क्योंकि ये तेजी से बढ़ रहा है, इसलिए निन्टेंडो ने दुनिया भर में इसके फैलने की चेतावनी दी है। आइए पूरे मामले के बारे में जानते हैं।

फेक लॉटरी के जरिए स्कैम
निन्टेंडो ने हाल ही में अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया चैनल्स के जरिए इस स्कैम के बारे में जानकारी दी है, जो स्विच 2 के अर्ली एक्सेस की कोशिश कर रहे गेमर्स को अपना शिकार बना रहा है।
इस स्कैम में कस्टमर्स को फेक ईमेल भेजे जा रहे हैं। इसमें दावा किया गया है कि उन्होंने कंसोल खरीदने का मौका 'जीता' है, हालांकि उनमें से कुछ ने कभी लॉटरी में भाग भी नहीं लिया।
ये ईमेल फिर यूजर्स को दुर्भावनापूर्ण लिंक पर क्लिक करने और अपनी पर्सनल जानकारी देने के लिए प्रेरित करता हैं, जिससे आपको पहचान की चोरी या फाइनेंशियल नुकसान हो सकता है।
जापान में निन्टेंडो ने स्विच 2 को प्री-ऑर्डर करने की उम्मीद कर रहे के लिए एक लॉटरी सिस्टम इंस्टॉल किया था, लेकिन अब स्कैमर्स उसी सिस्टम का उपयोग करके अनजान यूजर्स को धोखा दे रहे हैं।
कंपनी ने यह क्लियर किया है कि लॉटरी जीतने या प्री-ऑर्डर के अवसर के बारे में किसी भी रियल कंम्युनिकेशन में क्लिकेबल करने योग्य लिंक शामिल नहीं होगा। इसके बजाय, यूजर्स को आगे की कार्रवाई के लिए मैन्युअली निन्टेंडो की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाने के लिए रिडायरेक्ट किया जाएगा।
क्या है Nintendo Switch 2?
Nintendo Switch 2 एक गेमिंग कंसोल है, जिसे Nintendo ने Switch के अपग्रेडेड वर्जन की तरह से 2 अप्रैल को लॉन्च किया था। फिलहाल इसको खरीदने के लिए उपलब्ध नहीं कराया गया है, लेकिन आने वाले समय में इसे गेमर्स के लिए पेश किया जाएगा।
पहले भी निशाने पर रहे हैं गेमर्स
आजकल गेमर्स के साथ होने वाला स्कैम बहुत आम हो गया है, हाल के महीनों में, इसी तरह के फेक ईमेल ने एल्डन रिंग और साइलेंट हिल जैसे लोकप्रिय टॉपिक के लिए प्री-ऑर्डर तक अर्ली एक्सेस देने का दावा किया। इन स्कैम ने गेमिंग अकाउंट को हाईजैक करने या लोगों की पर्सनल जानकारी तक एक्सेस हासिल करने की कोशिश की थी।
लॉन्च के करीब आते बढ़ा खतरा
हालांकि स्विच 2 स्कैम जापानी कस्टमर्स को ही फिलहाल निशाना बना पाया है, लेकिन निन्टेंडो ने दुनिया भर के फैन्स को सतर्क रहने की चेतावनी दी है।
स्विच 2 की मांग पहले से ही कई रिटेल सेलर को प्रभावित कर रही है, इसलिए उम्मीद है कि स्कैमर्स अन्य देशों में भी ऐसा करने की कोशिश करेंगे।
क्या करें यूजर्स
ऐसे में निन्टेंडो सभी फैन्स को सलाह देता है कि वे किसी भी प्री-ऑर्डर ईमेल से बेहद सावधान रहें। आइए जानते हैं कि इसका सबसे सुरक्षित तरीका क्या है?
ईमेल में दिए गए लिंक पर क्लिक न करें।
इसके बजाय, किसी भी ऑफर को वेरिफाई करने के लिए हमेशा रिटेलर या निनटेंडो की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
अगर आपको भी इस तरह के इमेल आते हैं तो इसको क्रॉस चेक जरूर करें।
अगर फिर भी आप इस गेमिंग कंसोल को खरीदना चाहते हैं तो कंपनी की ऑफिशियल साइट पर जा कर इससे जुड़ी जानकारी को एक्सेस करें। इससे आप स्कैम से खुद को सुरक्षित रख सकेंगे।


Click it and Unblock the Notifications








