PUBG में आया एक नया जंगल मोड, जानिए इसकी खास बातें
PUBG Mobile में आज एक नया मोड एड कर दिया गया है। इस नए मोड का नाम Jungle Adventure है। इस नए मोड के टीज़ पिक्चर में लिखा हुआ है कि Discover The Jungle's Hidden Power। इसका मतलब है जंगल की छिपी हुई ताकत को खोजना। इसको पढ़ने के बाद लगता है कि इस मोड में पबजी खेलने वाले प्लेयर्स को जंगल में घूम कर वहां की छिपी हुई ताकत को ढूंढना और उसका सामना करना होगा।

Jungle Adventure मोड का नया फीचर
Totems:- इस नए मोड में टोटम्स खिलाड़ियों को अलग-अलग ब्लेसिंग्स देता है। टोटम्स तीन टाइप के होते हैं। इसमें पावर टोटम्स, स्ट्रेटजी टोटम्स और प्रोटेक्शन टोटम्स शामिल हैं। इन टोटम्स की मदद से गेमर्स अपने हेलमेट और वेस्ट्स को ठीक करने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा गेमर्स अपने एनर्जी और हेल्थ को रिस्टोर भी कर सकते हैं।
Jungle Food: पबजी खेलने के दौरान जो प्लेयर्स सैनहॉक की जंगल में ड्रॉप करेंगे, उन्हें स्पेशल फ्रूट भी मिलेंगे। प्लेयर्स इन फ्रूट्स को खाकर मिस्टिंग इफेक्ट्स का अनुभव भी ले सकते हैं। याद रखें कि ये इफेक्ट्स पॉजिटिव और नेगिटिव भी हो सकता हैं।
HoT Air Balloons:- ये एक ऐसी व्हीकल होगी, जिसकी मदद से प्लेयर्स बैटलफील्ड का सर्वे कर पाएंगे। आपको बता दें कि इस नए Jungle Adventure Mode को लाइव कर दिया गया है। अगर आपके फोन में Sanhok Map पहले से डाउनलोड नहीं है तो आपको मैप सेलेक्शन स्क्रीन पर जाकर क्लासिक सेक्शन में से मैप आपको देखने को मिल जाएगा। इस अपडेट का साइज 142 एमबी है। इस अपडेट के साथ जंगल एडवेंचर मोड मिलता है, जिसके आने के बाद आप काफी मजेदार गेम का लुफ्त उठा सकते हैं।
PUBG मोबाइल गेम खेलने वाले के लिए एक नई और अच्छी ख़बर सामने आई है। पबजी मोबाइल गेम खेलने वाले गेमर्स को इस गेम में जल्द ही नए नक्शे, नया हथियार और एक नई गाड़ी भी मिल सकती है। इस गेम के बीटा वर्ज़न में एक नया क्लासिक मैप को देखा गया है। इस मैप का नाम Fourex.
इसे बीटा वर्ज़न में सीक्रेटमैप के नाम से पेश किया गया है। आपको बता दें कि पबजी मोबाइल ने ट्विटर पर टीज़ जारी किया है। इसके साथ में कुछ पोस्टकार्डों में नक्शे के 4 अलग-अलग क्षेत्रों को भी दिखाया गया है, जिससे इस बात का पता चल रहा है कि पबजी मोबाइल में अब एक नया मैप आने वाला है।


Click it and Unblock the Notifications








