Home
Gaming

'पबजी मोबाइल' की वजह से इस कंपनी की हो गई चांदी ही चांदी

By Deepa Shrivastava

'पबजी मोबाइल' और इसके नए वर्शन 'गेम फॉर पीस' के कारण चीन के इंटरनेट पॉवरहाउस टेनसेंट का राजस्व मई में एक दिन 48 लाख डॉलर से अधिक दर्ज किया गया, इसके साथ ही यह दुनिया की सबसे अधिक कमाई करनेवाला एप बन गया है।

'पबजी मोबाइल' की वजह से इस कंपनी की हो गई चांदी ही चांदी

मोबाइल एप इंटेलीजेंस कंपनी सेंसर टॉवर की रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है।​ अनुमान (जिसमें चीन में एंड्रायड से मिलने वाले राजस्व को शामिल नहीं किया गया है) के मुताबिक, दोनों वर्शन मिलकर मई में कुल 14.6 करोड़ डॉलर की कमाई की, जोकि अप्रैल के महीने में हुई 65 करोड़ डॉलर की कमाई की तुलना में 126 फीसदी अधिक है। इससे पहले अप्रैल में अब तक की सबसे अधिक कमाई हुई थी।

पढ़ें : पीसी पर खेलना चाहते हैं पबजी तो आपके पीसी में ये सब होना चाहिए

पबजी मोबाइल, गेम फॉर पीस से मई में हुए कुल राजस्व में से लगभग 10.1 करोड़ डॉलर का राजस्व एप्पल के स्टोर से प्राप्त हुआ, जबकि गूगल के प्लेटफार्म से कुल 4.53 करोड़ डॉलर का राजस्व प्राप्त हुआ।

'पबजी मोबाइल' की वजह से इस कंपनी की हो गई चांदी ही चांदी

​सेंसर टावर के मोबाइल इनसाइट्स के प्रमुख रैंडी नेल्सन ने ब्लॉग पोस्ट में लिखा कि पबजी मोबाइल के दोनों वर्शन से होने वाली कमाई को एक साथ मिलाने से यह दूसरे स्थान पर रहने वाली गेम ऑनर ऑफ किंग्स से 17 फीसदी अधिक है, जिसने करीब 12.5 करोड़ डॉलर की कमाई की। यह गेम भी टेंनसेंट का ही है।

नेल्सन ने लिखा कि एप स्टोर और गूगल प्ले यूजर्स ने पिछले महीने पबजी के दोनों मोबाइल संस्करणों पर औसतन 48 लाख डॉलर रोजना खर्च किए।"

 
Best Mobiles in India

English summary
pubg mobile gaming company game for peace one day earning is near about 48 us dollar.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X