PUBG गेम में चीटिंग करने वालों के लिए निकाले उपाय, अब खैर नहीं
PUBG गेम अबतक का सबसे पॉपुलर गेम बन गया है। लगभग सभी इस लोग इस गेम के दिवाने हो गए हैं। कुछ समय पहले ही कंपनी ने अपने गेम में Zombie मोड पेश किया है। जो सभी को काफी पसंद आ रहा है। हालांकि गेम में चीटर्स और हैकर्स से गेमर्स काफी परेशान हैं।

बता दें, इसमें बहुत से ऐसे चीटर्स हैं जो गेम के दौरान चीटिंग करके आसानी से गेम जीत जाते हैं। इसी परेशानी के चलते PUBG कॉरपोरेशन के एंटी चीट स्कॉड ने एक अपडेट किया है। यह अपडेट कई टॉपिक को कवर करता है। वहीं, चीटिंग करने वाले चीट प्रोग्राम्स को रोकने के लिए उपाए सुझाए गए हैं।
मशीन लर्निंग से कैसे होगा फायदा
अपडेट में मशीन लर्निंग के बारे में जानकारी दी गई है। बता दें, रिपोर्ट में सभी डिटेल्स को शेयर नहीं किया गया है, ताकि प्रोसेस के बारे में सभी को पता न चल पाएं। इसमें गेमर्स द्वारा झेली जा रही परेशानियों का भी जिक्र किया गया है। बता दें, खबर आ रही है कि PUBG एंटी चीट स्कॉड आगे भी चीटर्स और हैकर्स को बैन करने को लेकर काम कर रही है। वहीं, मशीन लर्निंग का इस्तेमाल भी किया जा रहा है।
इतना ही नहीं, मशीन लर्निंग में प्लेयर्स के गैमिंग पैटर्न को भी एनालाइज किया गया है। वहीं, अगर उसे इसमें कुछ गड़बड़ लगती है तो वह उस गेमर्स को बैन कर सकती है। बता दें, PUBG गेम को लेकर पिछले कुछ दिनों में भारत में नकरात्मक खबरें भी सामने आई हैं। जिसमें कई मासूमों की मौत हो गई है। इतना ही नहीं, कई राज्यों में इस गेम को बैन करने की भी मांंग की जा रही है। ऐसे में यह एक अहम मुद्दा है।


Click it and Unblock the Notifications








