Home
How to

चैटिंग करें मगर सावधानी के साथ

चैटिंग करें मगर सावधानी के साथ

तकनीकी विकास की वजह से आज कंप्‍यूटर ने एक आम डिवाइस का रूप ले लिया है मगर पहले ऐसा नहीं था, आज लोग कंप्‍यूटर, लैपटॉप से लेकर मोबाइल पर भी इंटरनेट कर मजा ले सकते हैं। भारत में हर महिने लाखों मोबाइल, पीसी के नेट यूजरों की संख्‍या में बढोत्‍तरी हो रही है वहीं युवाओं के बीच नेट सर्फिंग का क्रेज भी बढ़ता जा रहा है।

फेसबुक, ऑरकुट जैसी सोशल नेटवर्किंग साइटों की वजह से युवाओं के बीच चैटिंग का एक नया दौर शुरू हो चुका है मगर चैटिंग करते समय हमे कुछ जरूरी बातों का ध्‍यान भी रखना चाहिए जिससे चैटिंग का भरपूर मजा दोनों तरफ के प्रयोगकर्ता ले सकें। साधारण तरीके से हम चैटिंग करते समय सबसे ज्‍यादा इंटर बटन का प्रयोग करते है जिसे दबाते ही हामरे द्वारा लिखा गया टेक्‍स्‍ट चैटिंग विंडो में दाखिल हो जाता है। अगर आपको कम समय और कम शब्‍दों में चैटिंग करनी है तो उसके लिए कुछ खास शब्‍दो का प्रयोग करें जिससे चैटिंग करने का मजा दुगना हो जाएगा।

चैटिंग को और मजेदार बनाने के लिए कुछ खास टिप्‍स

1- कभी भी चैटिंग के दौरान कैपिटल शब्‍दों का प्रयोग न करें जैसे HOW ARE YOU क्‍योंकि जब आप कैपिटल शब्‍दों का प्रयोग करते हैं जो दूसरी तरफ के यूजर को ऐसा प्रतीत होता है जैसे आप वह बात चिल्‍ला कर रहें हो खासबर पहली बार किसी यूजर से चैटिंग करते समय तो बिल्‍कुल नहीं।

2- चैटिंग के दौरान अगर आप सामने व्‍यक्ति को आप नहीं जानते हैं तो उससे बड़ी शालीनता से चैटिंग करें, ध्‍यान रहें ऐसे शब्‍दों का प्रयोग बिल्‍कुल न करें जिससे उसे लगे कि आप अपनी मयार्दा को पार कर रहें हैं।

3- अगर कोइ आप से चैटिंग नहीं करना चाहता तो उसके ऊपर जबरजस्‍ती कोई भी दवाब न डालें।

4- अपनी प्राइवेट और पर्सनल बातों को चैटिंग के दौरान बिल्‍कुल न शेयर करें इससे सामने वाले को आपसे बात करने में दिक्‍कत हो सकती है।

5- चैटिंग के दौरान बीच बीच में सिमलीज का प्रयोग करते रहें जिससे आपके साथ चैटिंग कर रहा यूजर बोरियत न महसूस करे।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X