इन ट्रिक्स की मदद से घर बैठे ही ठीक करें फोन का कैमरा !
स्मार्टफोन में कई छोटे-छोटे कंपोनेंट्स जैसे कैमरा, हैडफोन जैक और चार्जर स्लॉट बार-बार यूज होते हैं, इसीलिए सबसे ज्यादा परेशानी फोन के इन्ही पार्ट्स में आती है। इन दिनों सेल्फी के ट्रेंड ने कैमरा का काम और भी बढ़ा दिया है। सेल्फी के लिए यूजर्स दिनभर में कई बार फोन का कैमरा यूज करते हैं। ऐसे में कैमरे से जुड़ी कोई शिकायत सामने आ जाए, तो नई बात नहीं है।

पढ़ें- माइक्रोसॉफ्ट दे रहा है 1.6 करोड़, बस करना होगा इतना सा काम
स्मार्टफोन यूजर्स कैमरा काम न करने या बार-बार क्रैश होने की शिकायत करते हैं। कई फोन का कैमरा फोटो क्लिकर करते टाइम ब्लैंक हो जाता है, तो बार कैमरा ऐप खोलते ही ऐप हैंग होने लगता है। अगर आप भी इन दिनों अपने स्मार्टफोन के कैमरे से परेशान हैं, तो यहां हम आपको कुछ स्मार्टफोन कैमरे से जुड़ी ट्रिक्स बताने जा रहे हैं, जिनके जरिए आप घर बैठे ही फोन का कैमरा ठीक कर सकते हैं।
पढ़ें- 20 लाख रुपए में बिकी मारियो गेम की ये "रेयर कॉपी"
रिस्टार्ट करें-
अगर फोन का कैमरा बार-बार हैंग हो रहा है, तो सबसे पहले कैमरे को रिस्टार्ट करके देखें। अगर ये सिंपल हैंगिंग प्रॉब्लम होगी, तो ऐसा करने से ठीक हो जाएगी।
ऑपरेटिंग सिस्टम को चेक करें-
फोन अभी भी हैंग हो रहा है, तो फोन के ऑपरेटिंग सिस्टम को चेक करें, क्या आपने अपडेट किया या नहीं। इसके अलावा प्लेस्टोर ओपन करें और सेटिंग में जाकर माई ऐप एंड गेम को देखें। इसमें अगर कैमरा ऐप में कोई अपडेट आया है तो उसे अपडेट करें।
फोन को सेफ मोड में स्टार्ट करें-
अब भी बार-बार फोन के कैमरा में परेशानी आ रही है, तो फोन को सेफ मोड में स्टार्ट करें। फोन को सेफ मोड में स्टार्ट करने के लिए उसके पावर बटन को कुछ देर दबा कर रखें। इसके बाद स्क्रीन पर फोन को सेफ मोड में स्टार्ट करने का ऑप्शन आएगा, उसपर क्लिक कर दें। इससे फोन के कैमरे से जुड़ी परेशानी खत्म हो जाएगी।
थर्ड पार्टी ऐप-
कई बार फोन का कैमरा थर्ड पार्टी ऐप्स की वजह से भी प्रोपर वर्क नहीं करता है। ऐसे में उन ऐप्स को चैक करें, जिन्हें इंस्टॉल करते वक्त आपने कैमरा एक्सैस की परमिशन दी है। ऐसे ऐप्स को अनइंस्टॉल कर दें। इसके बाद फोन को रिस्टार्ट करें, फोन का कैमरा ठीक तरह से काम करने लगेगा।
कैश डेटा क्लियर करें-
अगर फोन का कैमरा अब भी हैंग हो रहा है, तो सेटिंग्स में जाकर कैमरा ऐप चुनें। यहां कैश और डेटा क्लियर करे दें। इसके बाद कैमरा ऐप को फोर्स स्टॉप करें और फिर से अपडेट इस्टॉल करें। इसके बाद कैमरा ठीक तरह से चलने लगेगा।
रिकवरी मोड-
एंड्रॉइड फोन कैमरा सही तरीके से काम नहीं कर रहा है, तो रिकवरी मोड का सहारा ले सकते हैं। हालांकि इसे फोन का डेटा डीलिट हो सकता है। इसके लिए पहले फोन के डेटा का बैकअप ले लें।
हार्ड बूट-
अगर फोन का कैमरा अभी भी काम नहीं कर रहा है, तो आपके पास आखिरी ऑप्शन हार्ड बूट का है। इसमें भी डेटा लॉस हो सकता है, तो पहले फोन के डेटा का रिकवरी ले लें। सबसे पहले आप फोन को ऑफ करें और रिकवरी मोड में जाएं। यहां आपको फैक्ट्री डाटा रिसेट का चुनाव करना है। इसके साथ ही फोन पूरी तरह से क्लिन हो जाएगा और बिल्कुल नए जैसा कार्य करेगा। अब आप कैमरा का उपयोग कर सकते हैं। इस उपाय से भी ठीक नहीं होता है तो आपको फोन को सर्विस सेंटर ले जाना होगा।


Click it and Unblock the Notifications