गूगल की नई 'इनबॉक्स' सर्विस, जानिए इसके फीचरों के बारे में
गूगल ने अपनी सर्विस को और बेहतर बनाने के लिए इनबॉक्स नाम की एक मेलिंग सर्विस शुरु की है जिसकी मदद से यूजर अपने मैसेज ज्यादा बेहतर तरीके से भेज सकता है। इसमें फ्लाइट बुकिंग, पैकेज डिलिवरी के अलावा एंड्रायड और क्रोम सपोर्ट भी दिया गया है जिससे आप अपने मैसेज ज्यादा तेजी से रिसीव कर सकेंगे। आप खुद सोंच सकते हैं अगर जीमेल और गूगल नाओ का फीचर मिल जाए तो क्या हो सकता है।
पढ़ें: क्या आपने अपने आईफोन में अपडेट किया iOS 8.1

कैसे इस्तेमाल करें इनबॉक्स मेल
गूगल के इस नए फीचर को प्रयोग करने के लिए सबसे पहले आपको अपनी मेल आईडी में लॉगइन करके [email protected] पर एक मेल करना होगा। हालाकि गूगल ने कुछ चुनिंदा लोगों को इस नए फीचर के लिए कुछ इनवीटेशन भेजे हैं। फिलहाल ये सर्विस गूगल अपनी नई सर्विस 2004 में आई जीमेल के साथ दे रहा है।
पढ़ें: टिप्स जो आपके व्हाट्स ऐप एकाउंट को बनाएंगी और आसान

कौन-कौन से बदलाव किए गए हैं नए जीमेल इनबॉक्स में
पहले के मुकाबले ज्यादा जरूरी मेल को बेहतर ढ़ंग से फोकस करेगा।
रियर टाइम डिलीवरी स्टेटस दिखाएगा
मेल के बारे में रिमाइंड भी कराएगा।
अपॉइंटमेंट्स और फ्लाइट स्टेट जैसी कई दूसरी जानकाररियां देगा।
बैंक एकाउंट स्टेट के बारे में जानकारी देगा।


Click it and Unblock the Notifications








