Home
How to

अपने मोबाइल के डेटा को लीक होने से कैसे बचाएं?

By Gauri Shankar Sharma

आज हम सब मोबाइल पर इंटरनेट इस्तेमाल करते हैं। जितना इससे सुविधा हुई है उतना ही एक डर भी पैदा हुआ है, यह डर है आतंकवादी गतिविधि का, फ्रॉड का या फिर किसी के द्वारा मोबाइल डेटा कलेक्ट करने का। कई लोगों का आज ये पेशा बन चुका है कि वे आपका मोबाइल डेटा एजेंसीज को बेच देते हैं, इन एजेंसीज को यह डेटा अपनी स्ट्रेटजी बनाने में काम आता है कि इस यूजर की किस तरह की ज़रूरत है, इसे क्या बेचा जा सकता है आदि।

पढ़ें: इंडियन यूजर्स के लिए Facebook ने अखबार में छपवा दिया ये विज्ञापन

अपने मोबाइल के डेटा को लीक होने से  कैसे बचाएं?

कोई आपके डेटा को आपकी इजाजत के बिना इस्तेमाल ना करे इसके लिए ज़रूरी है कि हम उन तरीकों को समझें जिनसे इस तरह की डेटा हैकिंग से बचा जा सकता है।

अपने आपको मोबाइल डेटा कलेक्शन से कैसे बचाएं?

पढ़ें: स्टूडेंट्स के बहुत काम के हैं ये गूगल एक्सटेंशन

सर्च इंजन

सर्च इंजन

गूगल जैसे कई सर्च इंजन आपके द्वारा सर्च किए गए की वर्ड्स का ट्रैक रखते हैं कि यूजर ने क्या सर्च किया है। ये डाटा कहानी प्रॉडक्शन में काम लिया जा सकता है। आप ऐसे सर्च इंजन और ब्राउज़र काम में लें जो आपकी एक्टिविटीज़ को ट्रैक ना करें।

मोबाइल एड्स

मोबाइल एड्स

कई एंडरोइड एप्सकई तरीकों से आपका डेटा एक्सेस करती हैं। जैसे कई विज्ञापनों और एप्स में आपसे जानकारी भरवाई जाती है और फिर यह जानकारी थर्ड पार्टी को भेज दी जाती है। वे आपके हर एड पर किए गए क्लिक तक का हिसाब रखते हैं। इसलिए ऐसा करने से बचें ताकि आपकी प्राइवेसी सुरक्षित रहे।

लोकेशन ट्रैकिंग

लोकेशन ट्रैकिंग

कई कंपनियाँ आपकी लोकेशन को ट्रैक करती है और फिर वे अन्य कंपनियों को ये डेटा देती हैं। इससे कंपनी को अपने मार्केट के अनुसार सही टार्गेटिड यूजर मिलता है। अधिकतर बार यूजर को पता भी नहीं होता कि उसकी लोकेशन ट्रैक की जा रही है। आप वीपीएन का इस्तेमाल कर या अपनी लोकेशन को ऑफ रख कर इससे बच सकते हैं।

कुकीज़

कुकीज़

आपकी कुकीज़ आपके सेशन का डेटा स्टोर रखती है, इससे थर्ड पार्टीज़ इस डेटा को इस्तेमाल कर आपके अनुसार अपने कैम्पेन बनाती हैं। जैसे कि आपने किसी शॉपिंग साइट पर कोई प्रॉडक्ट सर्च किया, अब जब आप किसी दूसरी साइट पर जाएँगे तो वहाँ भी अपने आप उसी कैटेगरी के प्रॉडक्ट आपको दिखेंगे, यह कुकीज़ के कारण ही होता है। यदि आपकी कुकीज़ चुरा लेता है तो वह आपके अकाउंट को नुकसान पहुंचा सकता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Here are the best tips and tricks to protect yourself from mobile data collection. These tips will give you more security. Read more detail in Hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X