इंडियन यूजर्स के लिए Facebook ने अखबार में छपवा दिया ये विज्ञापन
फेक खबरों से लगातार जूझ रहा फेसबुक अब अखबारों के जरिए इंडियन यूजर्स के बीच फेक न्यूज के प्रति जागरुकता फैला रहा है। इस विज्ञापन में फेसबुक ने लिखा कि इस समस्या से मिलकर ही निपटा जा सकता है। बता दें कि पिछले कुछ समय से फेसबुक और इसके स्वामित्व वाली कंपनी वॉट्सएप लगातार फेक न्यूज फैलाने के लिए इस्तेमाल हो रहे हैं। अब फेसबुक इन पर पूरी तरह से रोक लगाने की कोशिश कर रहा है।

फेसबुक ने फेक न्यूज के मुद्दे पर प्रमुख समाचार पत्रों में पूरे पन्ने का एक विज्ञापन छपवाया है, जिसे फर्जी खबरों के खिलाफ उसके अभियान और इसको लेकर लोगों को जागरुक बनाने की पहल के रूप में देखा जा रहा है। फेसबुक और whatsApp के ज़रिए फर्जी झूठे समाचार, सूचनाएं फैलाने के लिए इस्तेमाल किया जाता रहा है। कंपनी को लगातार इसके लिए आलोचना का शिकार होना पड़ा है।
ये भी पढ़ें- शक के घेरे में हैं 261 ट्विटर अकाउंट, सरकार ने मांगी जानकारी!

ऐसे में फेसबुक का ये कदम सराहनीय है। इस विज्ञापन में सिर्फ फेसबुक का लोगो है और इसका संदेश है, हम मिलकर झूठी खबरों को सीमित कर सकते हैं। हम झूठी खबरों के प्रसार पर लगाम लगाने की दिशा में काम कर रहे हैं। साथ ही वह लोगों को सक्षम बनाना चाहती है कि वे झूठी फर्जी खबरों की पहचान कर सकें। कंपनी ने यूज़र्स और रीडर्स को सलाह दी है कि किसी भी खबर पर भरोसा करने से पहले उसके बारे में जांच पड़ताल कर लिया जाए।


Click it and Unblock the Notifications








