Home
How to

अपने डेबिट कार्ड का पिन कैसे बदलें

आए दिन बैंक से पैसे गायब होने की खबरें सुनने को मिल रही है, ऑनलाइन बैंकिंग जहां हमें पैसे का लेन-देन करने की सुविधा प्रदान करती है वहीं अगर कुछ बातो का ध्‍यान न रखा जाए तो लेने के देने भी पड़ सकते हैं

By Aditi

भारत में हिताची पेमेंट सर्विसेज की सुरक्षा प्रणाली में सेंध लगने के कारण लगभग 3.2 मिलियिन डेबिट कार्ड की सुरक्षा खतरे में पड़ गई है। हिताची पेमेंट सर्विसेज के तहत, एसबीआई, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई, एक्‍ससे बैंक और यस बैंक सुविधा प्रदान की जाती है। इसलिए, इन बैंक में जितने भी ग्राहकों के द्वारा डेबिट कार्ड का इस्‍तेमाल किया जा रहा है उनसे उनका एटीएम पिन तुरंत बदलने की सलाह दी जा रही है।

पढ़ें: एसडी कार्ड खरीद रहे हैं, पहले जान लें ये जरुरी बात!

इस पेमेंट सर्विस में इस प्रकार की चूक, हैकर्स के द्वारा एक मालवेयर घुसा देने के कारण हुई। जिसके बाद, बैंक जगत में हंगामा मचा हुआ है और हर बैंक अपने ग्राहकों को तुंरत ही पिन बदलने की सलाह दे रही है।

अगर आपका बैंक खाता भी इनमें से किसी बैंक में है तो आज ही डेबिट कार्ड के पिन को जरूर बदल लें। एटीएम जाकर पिन को आसानी से बदला जा सकता है। या आप चाहें तो ऑनलाइन भी बदल सकते हैं। पिन बदलने की प्रक्रिया कुछ इस प्रकार है:

भारतीय स्टेट बैंक के डेबिट कार्ड पिन को ऑनलाइन कैसे बदलें?

भारतीय स्टेट बैंक के डेबिट कार्ड पिन को ऑनलाइन कैसे बदलें?

भारतीय स्टेट बैंक ने डेबिट कार्ड पिन को ऑनलाइन बदलने के लिए किसी भी प्रकार की सुविधा अपने यूजर्स को अभी तक प्रदान नहीं की है। लेकिन अगर आप इंटरनेट बैंकिग का इस्‍तेमाल करते हैं तो आप इस प्रकार ऑनलाइन ही अपने एटीएम पिन को बदल सकते हैं।

1. सबसे पहले ऑनलाइन इंटरनेट बैकिंग के लिए एसबीआई की साइट पर जाएं।

2. अपने यूजरनेम और पासवर्ड से इंटरनेट बैकिंग में लॉॅगिन करें।

3. अब ऊपर दिए गए पैनल में से ई-सर्विस पर क्लिक करें।

4. ई-सर्विस में ये एटीएम सर्विस पर जाएं।

5. वहां जाकर आपके पास तीन विकल्‍प होंगे। जिसमें से पिन जेनरेट करने वाले विकल्‍प का चयन कर लें।

6. वहां नया पिन डालें और आपका पिन बदल जाएगा।

 

आईसीआईसीआई बैंक के डेबिट कार्ड का पिन ऑनलाइन कैसे बदलें?

आईसीआईसीआई बैंक के डेबिट कार्ड का पिन ऑनलाइन कैसे बदलें?


आप आईसीआईसीआई का पिन एटीएम जाकर बदलने के अलावा, ऑनलाइन भी बदल सकते हैं।

इसके लिए निम्‍न प्रक्रिया को फॉलो करें:

1. सबसे पहले आईसीआईसीआई की बेवसाइट पर जाएं।

2. इंटरनेट बैकिंग को यूजरनेम और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें।

3. बाएं ओर My Card Pin विकल्‍प पर क्लिक करें।

4. आपके सामने एक विंडो खुलकर आएगी।

5. इस विंडो में आपको कार्ड नम्‍बर, सीवीवी संख्‍या को दर्ज करना होगा।

6. इससे पहले आपको रजिस्‍टर नम्‍बर पर ओटीपी आएगा, जिसे भरना होगा।

7. अब आपके सामने एक विंडो खुलेगी। जिसमें नए पासवर्ड को एंटर करना होगा। पासवर्ड को दुबारा रिएंटर करना होगा।

8. आपका पासवर्ड बदल गया।

9. पासवर्ड बदलते ही आपके रजिस्‍टर नम्‍बर पर मैसेज आ जाएगा।

 

एचडीएफसी बैंक के डेबिट कार्ड का पासवर्ड कैसे बदलें?

एचडीएफसी बैंक के डेबिट कार्ड का पासवर्ड कैसे बदलें?

एचडीएफसी बैंक के डेबिट कार्ड का पासवर्ड, इंटरनेट बैकिंग के माध्‍यम से निम्‍न प्रकार बदलें:

1. सबसे पहले एचडीएफसी की वेबसाइट पर जाएं।

2. यूजरनेम और पासवर्ड डालकर इंटरनेट बैकिंग में लॉगिन करें।

3. कार्ड टैब पर क्लिक करें।

4. बाएं ओर, डेबिट कार्ड में जाएं और स्‍क्रॉल डाउन करें।

5. रिक्‍वेस्‍ट बटन पर क्लिक करें।

6. आपके सामने पिन जेनरेट करने के लिए एक नई विंडो खुलकर आ जाएगी।

7. पिन को बदल लें। इसके लिए आपको कुछ डिटेल देनी होगी, जिसके लिए कार्ड को साथ में रखें।

8. मोबाइल फोन को भी साथ में रखें, ताकि ओटीपी आने पर आप उसे दर्ज कर सकें।

9. इस प्रकार, आपका डेबिट कार्ड पिन आसानी से बदल जाएगा।

10. पिन बदलने के बाद रजिस्‍टर नम्‍बर पर मैसेज भी आ जाएगा।

 

एक्सिस बैंक के डेबिट कार्ड पिन को किस प्रकार बदलें?

एक्सिस बैंक के डेबिट कार्ड पिन को किस प्रकार बदलें?

अगर आप एक्सिस बैंक के डेबिट कार्ड धारक हैं और पिन बदलना चाहते हैं तो दो तरीको से पिन बदल सकते हैं। पहला आप एटीएम जाकर पिन बदल सकते हैं। दूसरी, इंटरनेट बैकिंग का इस्‍तेमाल करते हुए पिन सकते हो। आइए जानते हैं कि इंटरनेट बैकिंग का इस्‍तेमाल करते हुए किस प्रकार पिन बदला जा सकता है:

1. अपने एक्सिस बैंक नेट बैकिंग पर लॉगिन करें। इसके लिए आपको यूजरनेम और पासवर्ड की जानकारी होनी चाहिए।

2. ऊपर बाएं ओर हैमबर्गर बटन पर माउस ले जाएं और देखें कि माई डेबिट कार्ड विकल्‍प आपको दिखाई देगा।

3. इस विकल्‍प पर क्लिक करें और अपने एक्टिव डेबिट कार्ड को सेलेक्‍ट करें।

4. अब अपने पिन के विकल्‍प पर जाएं और गो पर क्लिक करें।

5. आपके सामने एक विंडो खुलकर आई है। उसमें आवश्‍यक जानकारियों को भर दें। ओटीपी डाल दें।

6. आपको अपने कार्ड का नम्‍बर, एक्‍सपायरी डेट और सीवीवी नम्‍बर भी दर्ज करना होगा।

7. आगे की प्रक्रिया को फॉलाे करते रहें और नए पिन को दर्ज कर दें।

8. आपका पिन बदलते ही आपके रजिस्‍टर नम्‍बर पर मैसेज आ जाएगा। इस प्रकार, आपका डेबिट कार्ड पूरी तरह सुरक्षित हो जाएगा।

 

यस बैंक के डेबिट कार्ड पिन को किस प्रकार बदलें?

यस बैंक के डेबिट कार्ड पिन को किस प्रकार बदलें?

अगर आप यस बैंक के यूजर हैं तो पिन बदलने में कतई कोताही न बरतें। सबसे ज्‍यादा खतरा यस बैंक के क्‍लांइट को है। अगर घर के आसपास एटीएम मशीन लगी हुई है तो वहां जाकर नया पिन जेरनेट कर लें। अन्‍यथा इंटरनेट बै‍ंकिग का इस्‍तेमाल करते हुए पिन बदल लें। इसकी प्रक्रिया निम्‍न प्रकार है:

1. यस बैंक की वेबसाइट पर जाएं।

2. यूजरआईडी और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें।

3. ऊपर दिए गए माय स्‍पेस टैब पर क्लिक करें।

4. इसमें तीसरे विकल्‍प को चुन लें, जो कि Debit Card PIN Re-generation/ Change होगा।

5. इस पर क्लिक करने के बाद, आपको ड्रॉप डाउन मेन्‍यू से डेबिट कार्ड का चयन करना होगा, जिसका पिन आप बदलना चाहते हैं।

6. कार्ड की वैधता को दर्ज करें।

7. नए पिन को डालें।

8. ओटीपी आपके रजिस्‍टर नम्‍बर पर आएगा, जिसे दर्ज कर दें।

9. अब आपका पासवर्ड बदल गया। अपने फोन में इसका मैसेज देखें।

 

 
Best Mobiles in India

English summary
A security breach has put 3.2 million debit cards in India at risk, with major banks like State Bank of India (SBI), HDFC Bank, ICICI Bank, Axis Bank, and Yes Bank being the worst hit
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X