अपने स्मार्टफोन में ऐसे डाउनलोड करें फेसबुक-इंस्टाग्राम के फोटो और वीडियो

टॉप सोशल मीडिया साइट फेसबुक और इंस्टाग्रामर यूजर्स की संख्या तेजी से बढ़ रही है। यूजर्स की अपने प्लेटफॉर्म से जोड़ने के लिए फेसबुक और इंस्टाग्राम ने पिछले कुछ समय में कई फीचर्स रोल आउट किए हैं। अगर आप फेसबुक या इंस्टाग्रामर यूजर है, तो आपने स्क्रोल डाउन करते हुए कई बार ऐसे वीडियो देखे होंगे, जो आपको बहुत पसंद आए होंगे, लेकिन आप उन्हें डाउनलोड नहीं कर पाते हैं। दरअसल फेसबुक औ इंस्टाग्राम पर अभी तक इस तरह का कोई फीचर नहीं आया है, जिसमें आप वीडियो या फोटो को अपने फोन में सेव कर सकें।

हालांकि अगर आप फोटो और वीडियो को अपने फोन में डाउनलोड करना चाहते हैं, तो दो तरीके से ऐसा कर सकते हैं। पहला तरीका है गूगल क्रोम या यूसी ब्राउजर में फेसबुक यूज करें। यहां हम आपको एक ट्रिक बताने जा रहे हैं।
पढ़ें- iPhone X के स्क्रीन रिपेयर कॉस्ट में खऱीद सकते है नया iPhone
स्टेप 1-
सबसे पहले फेसबुक या इंस्टाग्राम के उस वीडियो पर क्लिक करें, जिसे आप सेव करना चाहते हैं।
स्टेप 2-
अब वीडियो पर राइट क्लिक कर Show Video url पर क्लिक करें। यहां से वीडियो का यूआरएल कॉपी कर लें।
स्टेप 3-
अब नेक्स्ट टैब में http://www.downvids.net/ साइट ओपन करें। ये वीडियो डाउनलोड करने वाली साइट है।
स्टेप 4-
यहां पेस्ट यूआरएल ऑप्शन में उस वीडियो का यूआरएल पेस्ट कर दें।
स्टेप 5-
इसके बाद बगल में दिए गए डाउनलोड ऑप्शन पर क्लिक कर दें। अब आपका वो वीडियो डाउनलोड हो जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications








