एयरटेल का नया ऑफर 5जीबी इंटरनेट फ्री
रिलायंस जियो के आने के बाद से ही सभी टेलिकॉम कंपनियां सावधान हो चुकी हैं। अपने यूज़र्स को अधिक लाभ और सुविधा देने के लिए एयरटेल के साथ ही वोडाफोन, बीएसएनएल और अन्य टेलिकॉम कई आकर्षक ऑफर्स पेश कर रही हैं।

एयरटेल ने अब अपने यूज़र्स के लिए 5जीबी फ्री इंटरनेट डाटा का ऑफर पेश किया है। यह ऑफर 2जी/3जी और 4जी सभी नेटवर्क पर उपलब्ध होगा। साथ ही इस डाटा को यूज़र्स नाईट में इस्तेमाल कर सकते हैं। जिसका मतलब है कि यह नाईट यूसेज डाटा है।
आपको बता दें कि एयरटेल ने कुछ ही दिनों पहले 29 रुपए में महीने भर का इंटरनेट ऑफर भी लॉन्च किया था। आज हम आपको यहां बताएंगे कि आप एयरटेल के इस नए फ्री इंटरनेट डाटा ऑफर का लाभ कैसे उठा सकते हैं।
माय एयरटेल एप
इस ऑफर का लाभ लेने के लिए आपको सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में माय एयरटेल एप डाउनलोड करनी होगी।
इंस्टॉल करें
जैसे ही आप अपने फोन में इस एप को इंस्टॉल करेंगे आपसे अपना 10 अंकों का मोबाइल नंबर पूछा जाएगा। अब आप अपना मोबाइल नंबर एंटर करें और ओटीपी (वन टाइम पासवर्ड) के जरिए वेरीफिकेशन पूरा करें।
5जीबी प्रमोशनल प्लान
अब आप अपने डैशबोर्ड पर फ्री 5जीबी प्रमोशनल प्लान देख पाएंगे। इस बैनर पर क्लिक कर आप फ्री इंटरनेट के लिए आगे दी स्टेप्स फॉलो करें। इस प्लान को 8 टास्क में बांटा गया है, इन 8 टास्क के जरिए आप यह 5जीबी डाटा पा सकेंगे।
रिचार्ज पर 1जीबी फ्री
अपने फोन में आप 200 रुपए का रिचार्ज कराएंगे तो आपको करीब 1जीबी डाटा मिलता है। लेकिन यह रिचार्ज आपको मायएयरटेल एप के जरिए ही करना होगा। जैसे ही आप रिचार्ज करें आपके खाते में 1जीबी डाटा आ जाएगा।
विंक डाउनलोड कर पाएं 500एमबी डाटा फ्री
अपने स्मार्टफोन में विंक म्यूजिक एप डाउनलोड करें और इसके बाद कम से कम 11 गाने प्ले करें। जैसे ही आप यह टास्क पूरा करेंगे आपको 500एमबी डाटा फ्री मिलेगा।
अपने एयरटेल वॉलेट में डालें 100 रुपए
इस टास्क में आपको अपने मायएयरटेल एप वॉलेट में 100 रुपए और डालने होंगे। जैसे ही आप यह करते हैं आपको 500एमबी डाटा फ्री मिल जाएगा।
डाउनलोड 3 गेम्स
इस टास्क के लिए आपको सबसे पहले ऑफ़र लिंक से विंक गेम्स एप एपीके डाउनलोड करनी होगी। इसके बाद आप एप से कोई भी गेम डाउनलोड करें आपको 700एमबी डाटा फ्री मिल जाएगा।
देखें मूवी और पाएं डाटा फ्री
अब फोन में विंक मूवी एप डाउनलोड करें। इसके बाद एप में जज़्बा मूवी और बजरंगी भाईजान मूवी देखें। आपको 500एमबी+500एमबी इंटरनेट डाटा मुफ्त मिलेगा।
दोस्ती निभाओ, अरे थोडा रिचार्ज कराओ
यदि आपके परिवार में या दोस्तों में कोई एयरटेल यूज़र है तो उनका कम से कम 10 रुपए का रिचार्ज करें। उधर आपके दोस्त का नंबर रिचार्ज होगा और इधर आपके खाते में 500 एमबी डाटा आ जाएगा।
गाने का एल्बम डाउनलोड करें
अपने स्मार्टफोन में मौजूद विंक एप से किसी भी गाने की एल्बम को डाउनलोड कर लें। इस टास्क के बाद आपको मिलेगा 200 एमबी इंटरनेट डाटा।
मायएयरटेल एप यूज़र को भेजें रुपए
अब इस टास्क में आपको किसी भी अन्य मायएयरटेल एप यूज़र को 100 रुपए या उससे अधिक रुपए भेजने होंगे। आपको 500एमबी डाटा तुरंत मिल जाएगा।
रेफ़र करें और पाए इंटरनेट फ्री
इस टास्क में आपको मायइटेल एप अन्य यूज़र्स को रेफ़र करनी है और आपको मिलेगा 500एमबी फ्री डाटा। आप इसे व्हाट्सएप अब अन्य सोशल मीडिया पर शेयर कर सकते हैं।
फ्री नाईट यूसेज
इन सभी टास्क से आपको लगभग 4,900 एमबी डाटा फ्री मिलता है जिसे आप नाईट यूसेज के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications