कहीं ट्रैक तो नहीं हो रहा है आपका फोन ? ऐसे करें पता !
स्मार्टफोन यूजर्स के लिए इस समय स्मार्टफोन सिक्योरिटी सबसे बड़ा इश्यू है। हर दिन सुनने में आता है कि इस वेबसाइट से डेटा लीक हो गया या फिर इन ऐप्स ने फोन से डेटा लीक कर दिया। फोन की सुरक्षा का यूजर्स पर हमेशा खतरा बना रहता है। इससे बचने के लिए आपके पास एक ही विकल्प है कि खुद ही अपने फोन पर नजर रखें और हमेशा अलर्ट रहें। हालांकि कई बार यूजर्स को इस बात की भी जानकारी नहीं होती है कि उनका फोन ट्रैक किया जा रहा है।

पढ़ें- सराहा ऐप कर रहे हैं यूज तो इन नुकसान के लिए तैयार रहिए
यहां हम आपको 4 USSD कोड बता रहे हैं जिनकी मदद से आप यह पता कर सकते हैं कि कहीं आपका फोन ट्रैक तो नहीं हो रहा है।
कोड *#21#
इस लिस्ट में सबसे पहले आता है *#21# कोड। एंड्रॉयड स्मार्टफोन में इस कोड को डायल करने पर यूजर्स को को इस बात की जानकारी मिल जाएगी कि के आप यह जान सकते हैं कि आपके मैसेज, कॉल या कोई और डाटा को कहीं दूसरी जगह डायवर्ट तो नहीं किया जा रहा। अगर आपके कॉल कहीं डायवर्ट किया जा रहा होगा, तो इस कोड के जरिए नंबर सहित पूरा डिटेल मिल जाएगा। वह नंबर भी पता चल जाएगा जिस पर आपका कॉल डायवर्ट किया गया होगा।
कोड *#62#
कई बार आपका नंबर no-service या no-answer बोलता है। ऐसे में इस कोड को आप अपने फोन में डायल कर सकते हैं। इस कोड की मदद से आप जान सकते हैं कि आपका फोन किसी दूसरे नंबर पर री-डायरेक्ट किया गया है या नहीं। कई बार आपका नंबर ऑपरेटर के नंबर पर री-डायरेक्ट हो जाता है।
कोड ##002#
कई बार यूजर्स को लगता है कि उनका नंबर कहीं और डायवर्ट किया जा रहा है। हालांकि उन्हें ये नहीं पता होता है कि इसे कैसे रोकें। इस कोड के जरिए फोन के सभी फॉरवर्डिंग को डी-एक्टिव कर सकते हैं। अगर आपको लगता है कि कॉल कहीं डायवर्ट हो रहा है, तो आप इस कोड को डायल कर सकते हैं।
कोड *#*#4636#*#*
इस कोड की मदद से आप अपने फोन से जुड़ी हर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा फोन में कौन-बैटरी है, वाई-फाई कनेक्शन टेस्ट, फोन का मॉडल, रैम वगैरह के डिटेल भी आपको इस कोड को डायल कर पता चल जाएंगे। अच्छी बात ये है कि इन सभी कोड को डायल करने पर आपके अकाउंट से पैसे नहीं कटेंगे।


Click it and Unblock the Notifications








