Home
How to

Snapchat को डेक्सटॉप और विंडो में कैसे चलाएं

By Nikita Rawat

स्नैपचैट दुनिया के सबसे लोकप्रिय सोशल मीडिया प्लेटफार्मों में से एक है। लाखों लोग वीडियो, स्नैप या मीडिया शेयर करने के लिए इस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर रहे हैं। समस्या यह है कि इस सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म को केवल स्मार्टफोन पर इंस्टॉल किए गए एप्लिकेशन के माध्यम से एक्सेस किया जा सकता है। यह बाकी प्लेटफॉर्म जैसे Whatsapp और Facebook की तरह कंप्यूटर डिवाइस पर एक्सेस नहीं किया जा सकता।

Snapchat को डेक्सटॉप और विंडो में कैसे चलाएं

डेक्सटॉप पर Snapchat कैसे चलाएं

ऐसे में एक विधि है जिसके माध्यम से स्नैपचैट कंप्यूटर पर लॉग इन करके इस्तेमाल किया जा सकता है। इस विधि से एक्सेस करना काफी आसान है। इस आर्टिकल में हमने उस आसान प्रक्रिया के बारे में लिखा है जिससे आप कंप्यूटर पर बाकी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की तरह स्नैपचैट को भी इंस्टॉल करके लॉगिन कर सकते हैं।

विंडोज या मैक पर स्नैपचैट इंस्टॉल करने के कुछ खास बिंदु

1. इसके लिए आपको ब्लूस्टैक्स का इस्तेमाल करने की जरूरत होती है। बता दें यह सबसे बेस्ट emulators में से एक है जिसका इस्तेमाल आप अपने डेस्कटॉप पर एंड्रॉयड ऐप्स चलाने के लिए कर सकते हैं। सबसे पहले, आपको अपने डिवाइस पर ब्लूस्टैक्स वर्चुअल वातावरण इंस्टॉल करने की जरूरत होती है, क्योंकि एंड्रॉयड या आईओएस स्नैपचैट ऐप्स चलाने के लिए कंप्यूटर डिवाइस या प्लेटफार्मों के लिए ऐसा कोई स्नैपचैट ऐप नहीं है। ब्लूस्टैक्स डाउनलोड करने के लिए लगभग 300 एमबी डेटा लगेगा। इसे डाउनलोड करने के बाद इंस्टॉलेशन प्रक्रिया काफी आसान हो जाती है।

2. स्नैपचैट की एपीके फाइल को इंटरनेट से डाउनलोड करें लेकिन यह ध्यान रखें कि फाइल लेटेस्ट स्नैपचैट एप्लिकेशन के लिए लेटेस्ट एपीके फाइल होनी चाहिए। ऐसा करने के बाद आपको इसे desktop या ऐसे फोल्डर पर रखें जहां पहुंचना आपके लिए आसान हो।

3. इसके बाद आपको एपीके फाइल पर जाकर राइट क्लिक करना होगा। जिसके बाद आपको ओपन का ऑपशन मिलेगा, उस पर क्लिक करें और उसके बाद ब्लूस्टैक्स चुनें जिसे आपने पहले इंस्टॉल किया था। यह आपको सीधा ब्लूस्टैक्स पर ले जाएगा जहां आपने फाइल को इंस्टॉल किया था। इंस्टॉलेशन पूरा होने के बाद स्नैपचैट ब्लूस्टैक्स के अंदर कंप्यूटर डिवाइस पर चलाया जा सकता है।

4. स्नैपचैट अकाउंट में लॉग इन करने के बाद आप ठीक उसी तरह इसका इस्तेमाल कर सकते हैं जैसे अपने स्मार्टफोन पर करते हैं। याद रखें कि आपको ब्लूस्टैक्स से बाहर नहीं आना है क्योंकि यह केवल कंप्यूटर डिवाइस पर स्नैपचैट को चलाने की परमिशन देता है। बाहर आते ही आपका स्नैपचैट से कनेक्शन टूट जाएगा।

वैकल्पिक

Droid 4X विंडोज़ के लिए एक एंड्रॉयड एमुलेटर है जो आपके पीसी या वर्कस्टेशन पर काम करता है और आपको अपने पीसी पर किसी भी एप्लिकेशन का इस्तेमाल करने में मदद करता है। इसके साथ यह आपको Google Play Store का इस्तेमाल करने और आपके पसंद के किसी भी एप्लिकेशन को चुनने के लिए एक चालाक तरीका प्रदान करता है।

इन कुछ बिंदुओं से आपको सबसे अच्छी विधि के बारे में पता चलता है जिसके माध्यम से आप कंप्यूटर डिवाइस पर स्नैपचैट को इंस्टॉल करने के बाद लॉगिन कर सकते हैं। इसकी मदद से आपको हर समय अपना स्मार्टफोन साथ में लेकर चलने की जरूरत नहीं होगी, खासकर जब आप कंप्यूटर पर काम कर रहे हों। इन कुछ बिंदुओं से आप अपने पीसी में ही स्नैपचैट को अपने बाकी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं। आपको बस ब्लूस्टैक्स को ध्यान में रखना होता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Snapchat is one of the most popular social media platforms in the world but it can not be accessed on the computer device like the rest of the platform like Whatsapp and Facebook. In this article we have written about the easy process that you will be able to install and install Snapchat on your computer.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X