Home
How to

इस ट्रिक से एंड्रॉइड फोन में शेड्यूल कर सकते हैं मैसेज

By Neha

आपने ई-मेल शेड्यूल करने के बारे में पढ़ा होगा। इस फीचर के जरिए आप भेजने वाले मेल को पहले से शेड्यूल कर सकते हैं और दिए गए टाइम के हिसाब से ये मेल अपने आप सेंड हो जाता है। कई बार ऐसा होता है कि किसी दोस्त का बर्थडे या कोई जरूरी काम आपको कुछ देर पहले तो याद होता है, लेकिन बाद में आप इसे भूल जाते हैं और आपको परेशानी का सामना करना पड़ता है। अगर आप भी चीजें भूलने वाली आदत से परेशान हैं, तो आप मैसेज को शेड्यूल कर इस परेशानी से बच सकते हैं।

इस ट्रिक से एंड्रॉइड फोन में शेड्यूल कर सकते हैं मैसेज

पढे़ं- Android Oreo हुआ लॉन्च, जानें टॉप 7 फीचर्स

मैसेज शेड्यूल करने के लिए प्लेस्टोर पर कई ऐप्स मौजूद हैं, जिनके जरिए मैसेज को शेड्यूल किया जा सकता है। यहां हम आपको ऐसे ही टॉप 4 ऐप्स बताने जा रहे हैं।

Textra App-

Textra App-

इसे ऐप के जरिए आप मैसेज शेड्यूल कर सकते हैं। मैसेज कंपोज करने के बाद प्लस आइकन पर टैप करें। फिर शेड्यूल टेक्स्ट ऑप्शन को सेलेक्ट करें। जो मैसेज शेड्यूल किए गए होंगे, वह हरे रंग में दिखने लगेंगे।

Schedule SMS-

Schedule SMS-

इस ऐप के जरिए भी आप अपने फोन में मैसेज शिड्यूल कर सकते हैं। गूगल प्ले पर आसानी से मिलने वाले इस ऐप में मैसेज शेड्यूल करने के लिए मैसेज टाइप करने के बाद समय और तारीख सेट कर दें। इसके बाद मैसेज सेंड कर दें।

Pulse SMS-

Pulse SMS-

बता दें कि बाकी सभी ऐप की तुलना में इस ऐप में भी शेड्यूलिंग के साथ कई सारे फीचर्स हैं। इसमें किसी मैसेज को टाइप करने के बाद ड्रॉप-डाउन पर टैप कर समय और तारीख सेट कर दें और फिर मैसेज भेज दें।

Delayed app-

Delayed app-

सबसे ज्यादा डाउनलोड किए जाने वाले ऐप्स में से एक डिलेड के जरिए एक ही मैसेज को कई बार भेजने के लिए भी शेड्यूल किया जा सकता है। इसके लिए भी भेजे जाने की तारीख और समय सेट करना होता है। इससे अपने आप ही मैसेज जाता रहेगा। इतना ही नहीं, इसके जरिए ई-मेल्स और फेसबुक स्टेटस भी शेड्यूल किया जा सकता है।

​इन-बिल्ट फीचर-

​इन-बिल्ट फीचर-

सैमसंग और एलजी अपने फोन में ये फीचर इन-बिल्ट ही मौजूद होता है। इसके लिए किसी मैसेज में जाकर मोर ऑप्शन पर क्लिक करें। उसमें आपको 2 ऑप्शन दिखाई देंगे- मेसेज शेयर करना या शिड्यूल करना। यहां अपना मैसेज शेड्यूल कर दें।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Schedule Messages In Android Phone with help of these app. For more detail read in hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X