Home
How to

WhatsApp पर मैसेज को बुकमार्क कैसे करें?

WhatsApp आज लोगों से बातचीत करने का सबसे बड़ा जरिया है। लोग एक दूसरे से आसानी से कनेक्ट कर पाते हैं और टेक्स्ट मैसेज के अलावा इसमें हमें वॉइस और वीडियो कॉल करने का ऑप्शन भी मिलता है। इसके अलावा व्हाट्सएप अपने यूजर्स को कई सारे फीचर्स भी देता हैं जिससे चैटिंग करना आसान हो जाता है। ऐसा ही एक फीचर है Bookmark या Star का, जो काफी यूजफुल फीचर है। तो आइये आज हम आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं।

WhatsApp पर मैसेज को बुकमार्क कैसे करें?

WhatsApp पर मैसेज को बुकमार्क कैसे करें?

अगर आप भी व्हाट्सएप पर कोई मैसेज बुकमार्क करना चाहते हैं, तो हमने नीचे विस्तार से बताया है। इसका फायदा यह है कि आप किसी के साथ बात कर रहे हैं और उसमें कोई मैसेज आपके लिए ज्यादा इंपोर्टेन्ट हैं और उसको ऐसे याद रखना मुश्किल हैं तो आप उसको बुकमार्क कर सकते हैं। आइये तरीका बताते हैं;

स्टेप 1: सबसे पहले अपने फोन में WhatsApp को ओपन करें।

स्टेप 2: अब उस चैट को ओपन करें जिसमें आपको कोई मैसेज को बुकमार्क करना है।

स्टेप 3: अब उस मैसेज को टैप करके रखें जिसे आप बुकमार्क करना चाहते हैं। डेस्कटॉप पर, मैसेज बबल के ऊपर दाईं ओर मौजूद डाउन एरो पर क्लिक करें।

स्टेप 4: अब आपको ऊपर थ्री डोट्स के ऑप्शन पर क्लिक करना है।

स्टेप 5: थ्री डोट्स में आपको Star का ऑप्शन नजर आएगा, तो आपको उसपर क्लिक कर देना है।

स्टेप 6: इस तरह आपका वो मैसेज बुकमार्क हो जाएगा।

WhatsApp पर मैसेज को बुकमार्क कैसे करें?

अब आप सोच रहे होंगे कि वो बुकमार्क वाला मैसेज बाद में आसानी से कैसे देख पाएंगे, तो इसके लिए आपको वही चैट ओपन करनी है। इसके बाद अब उसकी प्रोफ़ाइल पर जाएँ, यहाँ आपको Starred messages का एक ऑप्शन दिखाई देगा, उस पर क्लिक करते ही आपको सारे Bookmark किए हुए मैसेज देख पाएंगे।

कुल मिलाकर यह फीचर बहुत ही काम का है जिसमें हम अपने मैसेजों को बुकमार्क लगाकर बाद में आसानी से ढूंढ सकते हैं। यदि बुकमार्क हटाना है तो आपको उस मैसेज को टैप करके रखें और ऊपर Star के आइकॉन पर टैप कर दें, इससे वो हट जाएगा।

लेटेस्ट मोबाइल और टेक न्यूज, गैजेट्स रिव्यूज़ और टेलिकॉम न्‍यूज के लिए आप Gizbot Hindi को Facebook और Twitter पर फॉलो कर सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
How to Bookmark Messages on WhatsApp?
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X