Tata Sky Tips: अपना पुराना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर बदलना चाहते हैं, तो अपनाएं ये तरीका
Tata Sky Set-top बॉक्स यूजर को हज़ारों चैनलों के साथ-साथ अच्छी पिक्चर क्वालिटी भी देता है। सबसे ज्यादा पॉपुलर Direct to Home (DTH) सबसे ज्यादा किफायती पैक और बजट पैक के साथ आता है। अगर आप लंबे समय तक का पैक एक्टिवेट कराते हैं तो आप को कैशबैक का भी ऑफर मिल जाता है।

कुछ कस्टमर ऐसे हैं जो सेटअप बॉक्स का रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर को ऑनलाइन या ऑफलाइन बदलना चाहते हैं उनको बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। आज आप को हम बताने वाले हैं कि आप कैसे अपने DTH रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर दोबारा बदल सकते हैं। आइए जानते हैं।
ऑफलाइन रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर को ऐसे बदलें
स्टेप 1: इस तरीके का इस्तेमाल आप तब कर सकते हैं जब आपका कोई ऑनलाइन एकाउंट नही है। Tata Sky यूजर हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर सकते हैं। अलग-अलग जगह का नंबर भी अलग- अलग होता है। आप कॉल करके कस्टमर से बोल सकते हैं को आप को अपना मोबाइल नंबर अपडेट कराना है। आप अपनी Adress और बाकी Details को देकर अपना नंबर बदलवा सकते हैं।
ऐसे बदलें ऑनलाइन रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर
आप को सबसे पहले Tata Sky की वेबसाइट https://www.tatasky.com/rmn पर जाना होगा। वहाँ जाने के बाद आप को अपने एकाउंट सेक्शन पर टैप करना है। प्रोफाइल पर टैप करने बाद आप को वहाँ आप का मोबाइल नंबर दिख जाएगा। आप को Edit Button पर क्लिक करना है। अब आप अपना नया नंबर डाल सकते हैं। सबमिट बटन पे क्लिक करते ही आप अपने कंपनी की ट्रांसेक्शन डिटेल को अपने नए नंबर पर मैसेज पर देख सकते हैं।
टोल फ्री नंबर से ऐसे करें अपना नया नंबर अपडेट
सबसे पहले आप को रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से इस नंबर 9040590405 पे मिस कॉल करनी है। इसके बाद कंपनी आप का एकाउंट रिफ्रेश करेगी। अब आप को 1800286633 नंबर पर कॉल करना है। आप नंबर 1 का चयन कर अपना एकाउंट रिफ्रेश कर सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








