Home
How to

TrueCaller पर बिजनेस प्रोफ़ाइल कैसे बनाएँ

TrueCaller ऐप एक ऐसा एप्लिकेशन है जो यूजर्स को यह जानकारी देता है कि उन्हें कॉल या मैसेज किसने किया है। जैसा कि आपको भी पता है कि हम हर किसी व्यक्ति के नंबर को अपने मोबाइल में सेव तो नहीं कर सकते इसलिए ट्रूकॉलर ऐप की मदद से हम यह जान सकते है आपको जिसने कॉल या मैसेज किया है वो कौन है।

TrueCaller पर बिजनेस प्रोफ़ाइल कैसे बनाएँ

इस प्लेटफॉर्म में बहुत सारे फीचर्स दिये गए है और ऐसे फीचर्स में एक बिजनेस अकाउंट या बिजनेस प्रोफ़ाइल बनाने का ऑप्शन है। तो आइये आज हम आपको बताएँगे कि हम भी अपने बिजनेस का TrueCaller पर एक Business Account
बना सकते है।

TrueCaller पर Business Profile बनाने के लिए नीचे दिये सारे स्टेप्स को फॉलो करें

एक बिजनेस अकाउंट से आप लोगों को अपने बिजनेस के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी बता सकते हैं। पता, वेबसाइट, ईमेल, खुलने का समय, बंद होने का समय, और बहुत कुछ जैसी चीजें Truecaller में एक बिजनेस प्रोफ़ाइल में जोड़ी जा सकती हैं। तो आइये स्टेप्स जानते है।

स्टेप 1- यदि आप पहली बार TrueCaller के साथ साइन अप कर रहे हैं, तो अपना प्रोफ़ाइल बनाएं सेक्शन में सबसे नीचे Create A Business Profile का ऑप्शन देखने को मिलेगा।

स्टेप 2- यदि आप पहले से ही एक TrueCaller यूजर हैं, तो ऊपर बाईं ओर हैमबर्गर मेनू आइकन पर टैप करें (iOS का उपयोग करते है तो यह ऑप्शन आपको नीचे दाएं तरफ मिलेगा)।

स्टेप 3- इसके बाद अपने नाम और फ़ोन नंबर के आगे Edit आइकन दिखाई देगा उसपर टैप करें (iOS पर Edit Profile का ऑप्शन देखने को मिलेगा)।

स्टेप 4- फिर नीचे तक स्क्रॉल करें और Create A Business Profile के ऑप्शन पर टैप करें।

स्टेप 5- आपको सेवा की शर्तों और प्राइवेसी पॉलिसी को स्वीकार करने के लिए कहा जाएगा। Continue पर टैप करें।

स्टेप 6- जानकारी दर्ज करें और Finish पर टैप करें।

आपका बिजनेस प्रोफ़ाइल अब Truecaller पर बन जाएगी। इस तरह बहुत कम समय में आप अपने बिजनेस को ट्रूकॉलर जोड़ सकते है ताकि लोग ज्यादा से ज्यादा परिचित हो।

 
Best Mobiles in India

English summary
How to create a business profile on TrueCaller
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X