TrueCaller में अपना अकाउंट डिलीट/डिएक्टिवेट कैसे करें
TrueCaller ऐप एक ऐसा एप्लिकेशन है जो यूजर्स को यह जानकारी देता है कि उन्हें कॉल या मैसेज किसने किया है। हर नंबर हम सेव नहीं कर सकते है क्योंकि बहुत बार अनजानों का फोन या मैसेज आता है। हम ट्रूकॉलर की मदद से यह जान सकते है उनको कॉल या मैसेज किसने किया है।

ऐप अपने सभी यूजर्स की एड्रेस बुक्स से कॉन्टेक्ट डिटेल्स क्राउडसोर्स करता है, जिसका अर्थ है कि आपका कॉन्टेक्ट Truecaller के डेटाबेस पर हो सकता है। लेकिन कुछ लोग चाहते है कि उनका नंबर Truecaller पर न हों। प्राइवेसी पॉलिसी के कारण लोग यह न चाहते है कि उनका नाम पता चले।
इसलिए, आज हम आपको यह बताएँगे कि कैसे आप TrueCaller में अपने अकाउंट को हटा सकते है। तो नीचे दिये गए स्टेप्स को फॉलो करके यह काम आसानी से कर सकते है।
TrueCaller में अपना अकाउंट कैसे डिलीट/डिएक्टिवेट करें
स्टेप 1 - सबसे पहले Android या iOS पर Truecaller ऐप को ओपन करना होगा।
स्टेप 2 - इसके बाद ऊपर बाईं ओर (iOS पर नीचे दाईं ओर) हैमबर्गर मेनू आइकन पर टैप करना होगा।
स्टेप 3 - अब आपको Setting पर टैप करना होगा।
स्टेप 4 - अब आपको Privacy Center पर टैप करना होगा।
स्टेप 5 - नीचे स्क्रॉल करें और आपको यहां एक Deactivate का ऑप्शन दिखाई देगा, उस पर टैप करें।
स्टेप 6 - IOS पर, आपको Keep My Data और Delete My Data ऑप्शन दिखाई देंगे। Keep My Data आपको सर्च करने योग्य बनाएगा लेकिन आप Truecaller पर अपने डिस्प्ले होने के तरीके को संपादित नहीं कर पाएंगे। Delete My Data ऑप्शन पर क्लिक करेंगे तो आपका डाटा डिलीट हो जाएगा।
इस तरह Truecaller पर आपकी प्रोफ़ाइल अब डिलीट हो जाएगी और जब आप किसी को कॉल या मैसेज करेंगे तो उनको आपका नाम पता नहीं चल पाएगा।


Click it and Unblock the Notifications








