आधार कार्ड खो गया है तो ऐसे डाउनलोड करें ऑनलाइन कॉपी
आधार कार्ड आज हमारे लिए एक सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेजों में से एक है क्योंकि जिस तरह वोटर आईडी कार्ड, पैन कार्ड है वैसे ही यह Aadhaar Card भी एक जरूरी दस्तावेज़ है। यह Document आज हर भारतीय के पास होना अनिवार्य है। आज हम आपको बताएँगे कि कैसे आप ऑनलाइन इसकी कॉपी डाउनलोड कर सकते है अगर आपका ओरिजनल कार्ड कहीं खो गया है तो।

आधार कार्ड खो गया है तो ऐसे डाउनलोड करें ऑनलाइन कॉपी
चलिये नीचे दिये गए स्टेप्स को फॉलो करके हम ऑनलाइन आधार कार्ड की कॉपी डाउनलोड करते है। और हाँ एक बाद ध्यान दें, e-Aadhaar डाउनलोड करने के लिए आपका मोबाइल नंबर चालू और आधार कार्ड के साथ रजिस्टर्ड होना जरूरी है और आधार नंबर, Enrolment ID या वर्चुअल आईडी में से कोई एक भी आपके पास होना जरूरी है, तभी आप ऑनलाइन आधार कार्ड डाउनलोड कर पाओगे। चलिये Download e Aadhaar का पूरा प्रोसेस जानते है।
- इसके लिए सबसे पहले आपको UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। आप यहाँ क्लिक करके भी जा सकते है।
- अब यहां आपको My Aadhaar का टैब दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें और अगला पेज खुलने का इंतजार करें।
- अब आपके सामने नया पेज ओपन हो जाएगा जहां आपको 'Get Aadhaar' का सेक्शन दिखाई देगा उसपर जाना है और फिर वहाँ नीचे 'Download Aadhaar' का ऑप्शन दिखाई देगा उसपर क्लिक करना है।
- वहाँ उस पेज में आपको आधार नंबर, Enrolment ID और वर्चुअल आईडी में से किसी एक का ऑप्शन सेलेक्ट करना होगा।
- ऊपर बताए गए ऑप्शन में जो आपने चुना है उसका नंबर आपको डालना होगा।
- फिर आपको एक कैप्चा कोड भरने को कहा जाएगा वो भरना है, और भरने के बाद OTP पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल पर एक ओटीपी आ जाएगा, उसको भरने के बाद आप आधार कार्ड की पीडीएफ कॉपी डाउनलोड कर पाएंगे।
बस चंद मिनटों का समय लगता है और आपकी चिंता दूर हो जाएगी। आप हमारे अन्य ट्यूटोरियल आर्टिकल भी पढ़ सकते है जिसकी लिंक हमने नीचे दिये है।
सभी How To आर्टिकल आप यहाँ पर क्लिक करके आसानी से पढ़ सकते है।


Click it and Unblock the Notifications







