WhatsApp पर Money Heist के स्टिकर्स कैसे डाउनलोड करें
Money Heist (मनी हाइस्ट) सीरीज का पाँचवाँ सीजन Netflix पर आ चुका है। यह पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा पसंद की जाने वेब सीरीज में से एक हैं। यह शो अपने पांचवें और अंतिम सीजन के लिए 3 सितंबर नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध हो गया है। पहला पार्ट 3 सितंबर में आया है और दूसरा पार्ट इसी साल दिसंबर में आएगा। अब मनी हाइस्ट सीजन 5 के शुरू होते ही Money Heist WhatsApp Stickers (व्हाट्सएप स्टिकर्स) भी लोगों की डिमांड बन गयी हैं। और अब आप उसको डाउनलोड भी कर सकते हैं। यहाँ हमने यह बताया हैं कि आप इसको फ्री में कैसे देख सकते हैं, आप इसको भी पढ़ सकते हैं।

व्हाट्सएप ने आज दुनिया भर में अपने यूजर्स के लिए Sticker Heist नाम का एक एनिमेटेड स्टिकर पैक पेश किया है जो Netflix की दूसरी सबसे लोकप्रिय नॉन-इंग्लिश सीरीज मनी हेइस्ट के विभिन्न कैरेक्टर को दर्शाता है। एनिमेटेड स्टिकर पैक में कुल 17 स्टिकर हैं और इसमें बहुत पॉप्युलर डाली फेस मास्क से लेकर प्रोफेसर, और लिस्बन मीटिंग से लेकर टोक्यो, बोगोटा, रियो, स्टॉकहोम, आर्टुरो, एलिसिया सिएरा और यहां तक कि नैरोबी तक के विभिन्न कैरेक्टर मिलते हैं।
बता दें कि इन व्हाट्सएप स्टिकर पैक का साइज महज 658 KB है और इसे Mucho Pixels द्वारा डिजाइन किया गया है। इस स्टिकर पैक के बारे में सबसे अच्छी बात यह है कि यह दुनिया भर में WhatsApp के एंड्रॉइड और iOS-आधारित ऐप दोनों पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध है।
Money Heist के WhatsApp स्टिकर्स कैसे डाउनलोड करें
यदि आप भी मनी हाइस्ट के फैन हैं, तो यहां एक स्टेप-बाय-स्टेप पूरा प्रोसेस बताया है कि आप व्हाट्सएप में मनी हाइस्ट के एनिमेटेड स्टिकर पैक को कैसे डाउनलोड कर सकते हैं।
स्टेप 1: सबसे पहले व्हाट्सएप में कोई भी चैट को ओपन करें।
स्टेप 2: चैट विंडो के राइट साइड ओर स्टिकर आइकन पर टैप करें।
स्टेप 3: अब स्टिकर आइकन पर क्लिक करें और फिर आइकन पर क्लिक कर दें। ऐसा करते ही आप WhatsApp के स्टीकर स्टोर पर पहुंच जाएंगे।
स्टेप 4: इसके बाद, स्टिकर Sticker Heist एनिमेटेड स्टिकर का ऑप्शन मिलेगा, उस पर टैप करें।
स्टेप 5: अब डाउनलोड बटन पर टैप करें और आपके व्हाट्सएप में स्टिकर का पैक डाउनलोड हो जाएगा।
इस प्रकार आप बाद में अपने किसी खास को मनी हाइस्ट के स्टिकर्स भेज सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications







