Home
How to

Android स्मार्टफोन में WhatsApp Status के फोटो-वीडियो को डाउनलोड कैसे करें

व्हाट्सएप का इस्तेमाल आज लगभग हर व्यक्ति करता है। हम इस प्लेटफॉर्म से सिर्फ टेक्स्ट मैसेज ही नहीं बल्कि वीडियो और ऑडियो भी भेज सकते है। साथ ही हम अपने अकाउंट में स्टेटस भी लगा सकते है जैसे फेसबुक और इंस्टाग्राम में स्टोरी लगते है वैसे।

Android स्मार्टफोन में WhatsApp Status के फोटो-वीडियो को डाउनलोड कैसे करें

लेकिन क्या होता है कि कई बार हम किसी के व्हाट्सएप स्टेटस को देखते है और वो वीडियो या फोटो आपको बहुत अच्छा लग जाता है तो हम चाहते है कि उस वीडियो को डाउनलोड करें, इसके लिए हम उसको मैसेज करते है या कोई थर्ड पार्टी ऐप डाउनलोड करते है या अगर फोटो है तो उसका स्क्रीनशॉट लेते है। लेकिन आज हम आपको एक सबसे आसान तरीका बताएंगे जिससे आप WhatsApp Status के वीडियो या फोटो को डाउनलोड कर सकें।

अपने एंड्रॉइड स्मार्टफोन पर व्हाट्सएप स्टेटस कैसे डाउनलोड करें

नीचे हमने 7 बहुत सरल से Steps बताए है, आप इनको फॉलो करके आसानी से किसी भी WhatsApp Status के वीडियो या फोटो को अपने मोबाइल में डाउनलोड कर सकते है।

Step 1: अपने Android स्मार्टफोन पर Google Files ऐप को डाउनलोड करें।

Step 2: ऐप के ऊपरी बाएँ कोने में मेनू आइकन पर टैप करें।

Step 3: अब "Setting" पर टैप करें और "show hidden files" के सामने टॉगल करें।

Step 4: अपने डिवाइस के File Manager पर जाएँ

Step 5: अब Internal storage>WhatsApp>Media>Statuses पर जाएँ।

Step 6: आपके द्वारा देखी गई सभी Status फ़ोल्डर में दिखाई देगी, वांछित फोटो या वीडियो पर टैप करें।

Step 7: सेलेक्ट किए गए आइटम पर लॉन्ग प्रेस करें और इसे अपने पसंद के लोकेशन पर सेव कर दें, उदाहरण के लिए कैमरा, व्हाट्सएप इमेज, डाउनलोड इत्यादि।

ये स्टेप्स एक Android डिवाइस से दूसरे में अलग हो सकते हैं। ज्यादातर मामलों में, जैसे ही आप फाइल मैनेजर खोलेंगे, आपको स्क्रीन पर व्हाट्सएप मीडिया फोल्डर मिल जाएगा। उम्मीद करते है कि आपको इससे जरूर मदद मिलेगी।

 
Best Mobiles in India

English summary
WhatsApp is used by almost every person today. We can send not only text messages but also video and audio from this platform. In addition, we can also add WhatsApp status to our account, just like the story takes place on Facebook and Instagram.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X