Home
How to

FASTag रिचार्ज कराने पर ऐसे मिलेगा कैशबैक, पढ़िए और जानिए पूरी प्रक्रिया...!

FASTag को 15-16 फरवरी की आधीरात से अनिवार्य कर दिया गया है। भारत सरकार के परिवहन मंत्रालय ने FASTag को अब राष्ट्रीय रागमार्गों पर गाड़ी चलाने के लिए हर कीमत पर अनिवार्य कर दिया है। हमने भी आपको FASTag के लिए रजिस्ट्रेशन करने और फिर उसे अलग-अलग तरीकों से रिचार्ज करने का पूरा तरीका अपने कई आर्टिकल्स के जरिए बताया था। अब अपने इस आर्टिकल में हम आपको बताने जा रहे हैं कि आपको फास्टैग का रिचार्ज कराने पर 100 रुपए का कैशबैक भी मिल सकता है। आइए आपको बताते हैं कि यह कैशबैक लेने के लिए आपको क्या करना पड़ेगा।

FASTag रिचार्ज कराने पर ऐसे मिलेगा कैशबैक, पढ़िए और जानिए पूरी प्रक्रिया...!

FASTag पर उपलब्ध ऑफर्स

अगर आप एयरटेल के ग्राहक हैं तो आपके पास सबसे अच्छा मौका है कि आप अपने लिए FASTag का रिचार्ज कराकर 100 रुपए का कैशबैक पा सकते हैं। आपको बता दें कि एयरटेल के इस ऑफर के बारे में काफी सारे यूज़र्स को कोई जानकारी नहीं है। अगर आप भी उनमें से एक हैं तो यह आर्टिकल आपके लिए ही है।

हर अनलिमिटेड प्लान्स के साथ मिलेगा कैशबैक

अगर आप अपने एयरटेल नंबर से 598, 399, 249, 698 या 499 रुपए का इस्तेमाल करेंगे तो आपको 100 रुपए कैशबैक फास्टैग रिचार्ज पर मिलेगा। इसके लिए आपको एयरटेल के थैंक्स ऐप पर जाना होगा। वहां जाकर आप Discover Airtel Thanks के बैनर पर क्लिक करें।

उसके बाद आपको Get Rs 100 Cashback on FASTag लिखा हुआ भी एक बैनर दिखेगा। आपको उस बैनर पर क्लिक करना होगा। उसके क्लिक करने के बाद आपको फास्टैग खरीदना होगा और उसे खरीदते ही आपको 500 रुपए का कैशबैक मिलेगा। यह कैशबैक आपके एयरटेल पेमेंट बैंक और वॉलेट में जाएगा।

FASTag नहीं तो भरना होगा जुर्माना

अब आपके जानकारी के लिए बता दें कि अगर आप अपनी किसी गाड़ी को ड्राइव करके भारत के किसी भी राष्ट्रीय राजमार्गों पर यात्रा करने वाले हैं तो आप फास्टैग में रजिस्ट्रेशन कराकर उसे रिचार्ज कर लें। अगर आप ऐसा नहीं करेंगे तो आपको टोल नाके पर दोगुना टोल टैक्स जुर्माने के तौर पर देना पड़ेगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
FASTag has been made mandatory from midnight of 15-16 February. The Transport Ministry of the Government of India has now made FASTag compulsory at all costs to drive on national routes. We have also told you through our many articles how to register for FASTag and then recharge it in different ways.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X