मोबाइल फोन में Gmail को लॉग आउट कैसे करें - How To Log Out Gmail in Mobile
जीमेल (Gmail) जो गूगल (Google) का एक प्रोडक्ट है और यह लगभग हर मोबाइल फोन में प्री इंस्टॉल्ड मिलता है। हालांकि जब नया अपडेट आता है तो हमें उसको अपडेट करना होता है और अगर आप एंड्रॉयड के यूजर हैं तो गूगल प्ले स्टोर (Google Play Store) के माध्यम से ऐप को अपडेट करना पड़ता है। हम में से कई लोग ऐसे हैं जिन्हें आज तक यह पता नहीं है कि अपनी ईमेल आईडी (Gmail ID) को जीमेल (Gmail) लॉगआउट कैसे करते हैं।

दरअसल जब हम अपने मोबाइल फोन को किसी दूसरे व्यक्ति को बेचते हैं या किसी को इस्तेमाल करने के लिए देते हैं तो हम यह चाहते हैं कि हमारे फोन में जितना भी डाटा है वह सभी डिलीट कर दिया जाए लेकिन बाकी रह जाती है Gmail अकाउंट। हम यही चाहते हैं कि जीमेल को भी अपने मोबाइल से लॉग आउट कर दिया जाए ताकि कोई मुसीबत न हों। तो आइए आज हम आपको बताएंगे कि अपने मोबाइल फोन में Gmail को लॉग आउट कैसे कर सकते हैं।
मोबाइल फोन में Gmail को लॉग आउट कैसे करें - How To Log Out Gmail in Mobile
यदि आप भी अपने मोबाइल फोन में किसी जीमेल को लॉगआउट करना चाहते हैं तो हमने नीचे विस्तार से पूरा प्रोसेस बताया है उसको फॉलो कर आसानी से लॉग आउट कर सकते हैं:
स्टेप 1: सबसे पहले अपने एंड्रॉइड मोबाइल फोन में Gmail के ऐप को ओपन करें।
स्टेप 2: इसके बाद अब ऊपर बाई तरफ तीन होरिजेंटल लाइन दिखाई देंगी उस पर क्लिक कर दें और नीचे तक स्क्रॉल करें।
स्टेप 3: अब इसके बाद आपको Settings का एक ऑप्शन दिखाई देगा उस पर क्लिक करें।
स्टेप 4: सेटिंग पर क्लिक करते ही आपको बाद में थ्री डॉट्स दिखाई देंगे उस पर क्लिक करना है।
स्टेप 5: अब यहां पर Manage Account पर क्लिक करके आगे बढ़ना होगा।
स्टेप 6: Manage Account में आपको Google के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।
स्टेप 7: इसके बाद यहां आपके मोबाइल में जितने भी ईमेल आईडी लॉगिन कर रखे हैं उनकी लिस्ट सामने आ जाएगी।
स्टेप 8: अब जिस ईमेल को आप लॉग आउट करना चाहते हैं उस ईमेल पर टैप करना होगा।
स्टेप 9: टैप करने के बाद एक नया पेज ओपन होगा।
स्टेप 10: अब आपको ऊपर दुबारा थ्री डॉट्स के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
स्टेप 11: इसके बाद यहाँ Remove Account का ऑप्शन दिखाई देगा, उस पर क्लिक करते ही आपके मोबाइल जीमेल लॉग आउट हो जाएगा।
इस प्रकार आप अपने लॉगिन किये गए ईमेल को आसानी से लॉग आउट कर सकते हैं और इसके बाद मोबाइल को किसी दूसरे को बेच सकते हैं। और उम्मीद करते हैं कि आपको यह जानकारी अच्छी लगी होगी और इसको आगे भी शेयर कर सकते हैं।
मोबाइल फोन में Gmail को लॉग आउट कैसे करें - How To Log Out Gmail in Mobile अगर आप अन्य ट्यूटोरियल आर्टिकल पढ़ना चाहते हैं, जैसे व्हाट्सएप के हाउ टू, फेसबुक और Twitter इत्यादि के How To आर्टिकल्स आप यहाँ क्लिक करके पढ़ सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








